खुशखबरी: पुलिस विभाग में जल्द होने जा रही है बड़ी भर्ती, जाने पूरी डिटेल्स

चंडीगढ़ । नए साल 2021 में पुलिस विभाग में नौकरियों को और अधिक बढ़ाए जाने की योजना है. नए वर्ष 2021 में पुलिस विभाग में ASI और कांस्टेबल रैंक की भर्तियां किए जाने पर विचार विमर्श किया जा रहा है. पुलिस विभाग में लगभग 13 साल के पश्चात ASI और 5 साल के पश्चात कॉन्स्टेबल रैंक पर भर्तियां की जाएगी. पिछले कुछ सालों से शहर की जनसंख्या के आधार पर विभाग में पुलिस कर्मियों की कमी थी. इसी को ध्यान में रखते हुए अब विभाग में नई भर्ती की प्रक्रिया को आरंभ किए जाने की योजना बनाई गई है.

ARMY BHARTI

भर्ती प्रक्रिया की सभी औपचारिकताएं होंगी आरंभ

अधिकारियों के अनुसार पिछले काफी समय से पुलिस विभाग में ASI के पदों की भर्तियां नहीं की गई है. नए साल 2021 में विभाग की 30 नई ASI पद की भर्तियां किए जाने की योजना है. भर्ती प्रक्रिया को आरंभ किए जाने को लेकर सभी औपचारिकताएं आरंभ की जा सकती हैं.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

इसके साथ ही विभाग में 450 कांस्टेबलों की भी भर्तियां की जानी है. साल 2015 में विभाग में 520 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए एडवर्टाइजमेंट निकाली गई थी. परंतु कुछ कारणों की वजह से पिछले साल ही उस भर्ती प्रक्रिया के तहत पुलिस कर्मी विभाग में शामिल किए गए थे. साल 2015 के पश्चात अब विभाग में 450 पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी.

विभाग में जल्द ही 30 ASI और 450 कॉन्स्टेबल की भर्ती किए जाने की योजना बनाई गई है. भर्ती किए जाने से पुलिस विभाग में पुलिस कर्मचारियों की संख्या बढ़ने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ विभाग को भी इसका लाभ होगा. -मनोज कुमार मीणा, एसपी हेडक्वार्टर, पुलिस विभाग.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts