CBSE ने बोर्ड की कक्षाओं को लेकर जारी किया शेड्यूल, यहां देखिए

नई दिल्ली | CBSE की 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए विभाग की ओर से एग्जाम का शेड्यूल थोड़े ही दिनों में यानी 2 फरवरी को जारी कर दिया आएगा. हाल ही में वर्ष 2021 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को लेकर यह बड़ा अपडेट सामने आया है. ऐसे में सीबीएसई बोर्ड की तरफ़ से 10 वीं और 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट का घोषणा 2 फरवरी को कर दी जाएगी.

CBSE

CBSE Board की ओर से जल्द सांझा किया जाएगा शेड्यूल

यहां हम आपको विशेष रूप से बता दें कि यह जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने अब से कुछ ही समय पहले सभी के साथ सांझा की है. यह बात केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक जी ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल की सहायता से ट्वीट कर सभी के 10 वीं व 12 वीं कक्षा के परिक्षार्थियों के साथ सांझा की है.

समाचार एजेंसी एएनआई के अपडेट के अनुसार हम कह सकते हैं कि शिक्षा मंत्री ने बीते दिन यानी जनवरी माह की 28 तारीख़ 2021 को यह बताया है कि “कक्षा 10 वीं व कक्षा 12 वीं के लिए परीक्षाओं का सम्पूर्ण शेड्यूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से जल्द ही यानी अगर सरल शब्दों में कहें तो 2 फरवरी 2021 को घोषित कर दिया किया जाएगा”.

CBSE की अधिकारिक वेबसाइट से स्वयं करें तथ्यों की जांच

ऐसे में सभी विद्यार्थियों से केवल यही अपील है कि वे किसी भी माध्यम से जारी किए गए नोटिफिकेशन पर विश्वास ना करें, केवल सीबीएसई विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तथ्य की पुष्टि स्वयं करें.

 

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts