CBSE Board Exam 2021: जल्द होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, जानें क्या होगा शेड्यूल

नई दिल्ली | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE Board के सचिव अनुराग त्रिपाठी जी ने शुक्रवार को ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा है कि CBSE की कक्षा 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं निश्चित रूप से होंगी और काफ़ी जल्दी ही इसके शेड्यूल की घोषणा भी कर दी जाएगी.

CBSE

अभी सामने नहीं आई, कोई अपडेट

CBSE द्वारा मुख्य रूप से कहा गया है कि कक्षा 10 वीं और 12 वीं बोर्ड की होने वाली परीक्षाओं के लिए CBSE डेटशीट वैसे, कोरोना महामारी फैलने से पहले के समय में दिसंबर के महीने में ही जारी कर देते थे. दरअसल ,वर्ष 2019 में CBSE बोर्ड ने नवंबर की शुरुआत में ही डेटशीट को जारी कर दिया था. परन्तु, इस वर्ष CBSE बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए आने वाली परीक्षाओं की तारीखों के लिए अभी तक कोई भी अपडेट नहीं आई है.

CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा 2021 को लेकर कई छात्र- छात्राओं और अभिभावकों को आशा है कि परीक्षा को आने वाली मई के महीने तक के लिए स्थगित किया जा सकता है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सामान्य शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, फरवरी और मार्च के महीनों में कक्षा 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा को आयोजित करवाता आया है. इस वर्ष देरी केवल महामारी फैलने के कारण हुई है, परंतु अब डर के माहौल होने के कारण से छात्र- छात्राओं और अभिभावकों को उम्मीद है कि परीक्षाएं देरी से होनी चाहिए.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts