चंडीगढ़ के आसपास 3 खूबसूरत हिल स्टेशन, आराम से लें छुट्टियों का आनंद

चंडीगढ़ | अगर आप भी जल्द ही अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ कहीं ट्रिप पर घूमने जा रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. 3 दिन की छुट्टियों के लिए अब बस 2 दिन ही बचे हुए हैं. ऐसे में आप भी कोई शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं. आज की इस खबर में हम आपको कुछ ऐसी ही खूबसूरत स्थान के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जहां पर आप अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ जाकर नेचर का मजा ले सकते हैं. यहां पर बड़ी संख्या में पर्यटकों का आना- जाना लगा रहता है.

Hill Station Travel Tour

3 दिन की छुट्टियों में ट्रिप

चंडीगढ़ के आस- पास भी आपको घूमने के लिए कई सारी जगहे मिल जाएंगी. उत्तराखंड में स्थित आसान बैराज जो की एक प्राकृतिक खूबसूरती और ब्यूटीफुल नजारों से घिरी हुई जगह है. यहां पर आकर आप भी धरती पर ही जन्नत का मजा ले सकते हैं. चंडीगढ़ से इस सफर में करीब 4 घंटे का समय लगने वाला है. आप यहां पर आकर स्विमिंग का मजा भी ले सकते हैं.

थियोग हिल स्टेशन

हिमाचल प्रदेश में स्थित थियोग हिल स्टेशन भी सैलानियों की एक फेवरेट जगह में से एक माना जाता है. यहां पर आकर आप नेचर के एक से बढ़कर एक नजरों का आनंद ले सकते हैं. यहां पर प्राचीन हिन्दू देवताओं के मंदिर भी स्थित है. इसी वजह से इस जगह को काफी खास माना जाता है. चंडीगढ़ से यहां के लिए आप आसानी से टैक्सी ले सकते हैं या फिर आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं और 3- 4 दिन अपनी फैमिली के साथ रहकर यहां पर खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं.

यह भी पढ़े -  HCS परीक्षा के लिए भी अप्रैल से जारी होंगे एडमिट कार्ड, इस प्रकार कर पाएंगे डाउनलोड

सिरमौर

पूरे भारत में लोग सिरमौर घूमने के लिए जाते हैं. यह हिमाचल प्रदेश में स्थित है, यहां पर आपको कई सारी शांत झीले और ट्रैकिंग करने के लिए भी कई सारे एडवेंचर मिल जाएंगे. चंडीगढ़ से यहां की दूरी में 22 किलोमीटर है. आप ट्रेन के जरिए भी यहां पर आ सकते हैं और इन खूबसूरत नजारों का मजा ले सकते हैं. इसके अलावा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कई सारे हिल स्टेशन मौजूद है. आप यहां पर अपने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ घूमने की प्लानिंग करके अपनी छुट्टियों को इंजॉय कर सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.