दिल्ली में हरियाणा के 58 एथलीट दिखाएंगे दम, अकेले इस जिले से उतरेंगे 13 खिलाड़ी

चंडीगढ़ | राष्ट्रीय स्तर के एथलेटिक्स मुकाबलों में हरियाणा का बड़ा दल उतरने जा रहा है. 65वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए प्रदेश से 58 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. प्रतियोगिता नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 8 अक्टूबर से शुरू होकर 11 अक्टूबर तक चलेगी. एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित होने वाली चैंपियनशिप में खिलाड़ियों को तय चयन मानकों के आधार पर हरियाणा टीम में जगह दी गई है. दौड़, रिले, रेस वॉक, जैवलिन, डिस्कस और डेकाथलॉन सहित अलग-अलग स्पर्धाओं में प्रदेश के एथलीट चुनौती पेश करेंगे.

Games Sports

प्रदेश की टीम में सोनीपत की भागीदारी सबसे ज्यादा रहेगी. जिले से 13 खिलाड़ियों को अलग-अलग इवेंट के लिए चुना गया है. रमन डागर 200 और 400 मीटर में उतरेंगे, जबकि प्रिंस 200 मीटर में हिस्सा लेंगे. मोहित कुमार 4×400 मीटर रिले टीम का हिस्सा होंगे.

इनको मिला मौका

अमन कुमार 800 और 1500 मीटर में दौड़ेंगे. अंकित मलिक और अजय 5000 मीटर में हिस्सा लेंगे, जबकि रितेश कुमार 3000 मीटर स्टीपलचेज में मैदान पर होंगे. प्रतीक मान डिस्कस थ्रो और कमल धनखड़ डेकाथलॉन में चुनौती पेश करेंगे. भारती को 5000 और 10000 मीटर में जगह मिली है, जबकि इंदु 20 किलोमीटर रेस वॉक में हिस्सा लेंगी. भिवानी, चरखी दादरी और जींद से छह-छह एथलीट टीम का हिस्सा बनाए गए हैं. झज्जर से पांच और हिसार से चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा बिजली निगमों को लगा झटका, 84 लाख उपभोक्ताओं से नहीं वसूली जाएगी 1134 करोड़ की यह राशि

भिवानी से पंकज वर्मा, बालकिशन, अजय, हरदीप, सीमा और ज्योति का नाम शामिल है. चरखी दादरी का प्रतिनिधित्व आशीष फोगाट, खजान सिंह, स्नेह, अंजलि, सोनू कुमारी और शीतल करेंगे. जींद से आदित्य, परमदीप मोर, तमन्ना, सोनिया और पायल सहित चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में उतरेंगे.

फतेहाबाद की 3 खिलाड़ी

फतेहाबाद की ज्योति, पूनम और दीपिका को जैवलिन थ्रो में मौका मिला है. इसके अलावा रोहतक से धर्मबीर, दीपक कौशिक और हिमाश्री राव टीम में शामिल हैं. यमुनानगर से नुजरत और अमित पुंडीर, फरीदाबाद से शिवम वैष्णव और रितिका गौर तथा रेवाड़ी से अमित कुमार और अनुज कुमार प्रतियोगिता में उतरेंगे. कुरुक्षेत्र से चमनजोत सिंह, पानीपत से मोहित, रेखा और महेंद्रगढ़ से संदीप कुमार भी हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.