ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस की नई राष्ट्रीय टीम घोषित, हरियाणा से 3 युवाओं को मिली जगह

चंडीगढ़ | हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन को खड़ा करने की कवायद शुरू कर दी है. इसी कड़ी में ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस (IYC) ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम घोषित कर दी है, जिसमें हरियाणा के तीन युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. इनमें बहादुरगढ़ के अजय छिक्कारा को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है, जबकि रोहतक के परमजीत पम्मी और विशाल चौधरी को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है.

INC Congress

हुड्डा के करीबियों में गिनती

आल इंडिया यूथ कांग्रेस की नई राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने वाले तीनों युवा नेताओं की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा के करीबियों में गिनती होती है. राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए गए अजय छिक्कारा पहले भी राहुल गांधी की युवा टीम में काम कर चुके हैं. वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र संघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्ति

कांग्रेस पार्टी ने नितिश कटारिया को हरियाणा युवा कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है. वह पूर्व खेलमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता सुखबीर कटारिया के पुत्र और बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के दामाद है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

नितिश कटारिया के हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के आदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सिंह की ओर से जारी किए गए हैं. मंगलवार यानि कल निर्वाचित अध्यक्ष व दोनों वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित अन्य नेता दिल्ली में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मिलने पहुंचे थे जहां हुड्डा ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.