1 जुलाई से ये सभी वस्तुएं होंगी बैन, इन कंपनियों को भी राहत नहीं

चंडीगढ़ | सरकार ने पैक्ड जूस से लेकर डेयरी प्रोडक्ट बेचने वाली कंपनियों को बड़ा झटका दिया है. दरअसल, सरकार के निर्देश अनुसार भारत में एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद हो जाएगा. यानी अब एक जुलाई से बेवरेज कंपनियां प्लास्टिक स्ट्रॉ के साथ अपने प्रोडक्ट को नहीं बेच पाएंगी. भारत सरकार ने यह ठोस कदम कूड़ा-करकट वाले सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए उठाया है.

shop dukan

इन वस्तुओं को किया गया बैन

  • प्लास्टिक के साथ ईयर-बड
  • गुब्बारों के लिए प्लास्टिक स्टिक
  • प्लास्टिक के झंडे
  • कैंडी स्टिक
  • आइसक्रीम स्टिक
  • सजावट के लिए पॉलीस्टाइनिन प्लेट
  • कप
  • गिलास
  • कांटे
  • चम्मच

कंपनियों का भारत सरकार से अनुरोध

सरकार के इस फैसले के बाद देश के सबसे बड़े डेयरी समूह अमूल ने कुछ दिन पहले सरकार को पत्र लिखकर प्लास्टिक स्ट्रॉ पर लगने वाले प्रतिबंध को टालने का अनुरोध किया था. इस पत्र में अमूल ने सरकार से अनुरोध किया था कि सरकार के इस फैसले से दुनिया के सबसे बड़े दूध उत्पादक देश के किसानों और दूध की खपत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

गौरतलब है पांच रुपये से 30 रुपये के बीच की कीमत वाले जूस और दूध वाले प्रोडक्ट्स का भारत में बहुत बड़ा कारोबार है. अमूल, पेप्सिको, कोका-कोला, मदर डेयरी जैसे तमाम कंपनियों के पेय पदार्थ प्लास्टिक स्ट्रॉ के साथ ग्राहकों तक पहुंचते हैं. ऐसे में अगर सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगेगा तो बेवरेज कंपनियों की मुश्किलें बढ़ जाएगी.

क्या है सिंगल यूज प्लास्टिक

सिंगल यूज प्लास्टिक का अर्थ होता है किसी भी वस्तु का एक बार इस्तेमाल कर उसे फेंक देना. इस तरह की प्लास्टिक को रिसाइकिल भी नहीं किया जा सकता. जिससे हमारे पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचाता है.

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.