हरियाणा का वार्षिक खेल कैलेंडर जारी, फटाफट चेक करें पूरी लिस्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. राज्य के खेल विभाग ने वार्षिक खेल कैलेंडर जारी कर दिया है. जिला खेल अधिकारी (DSO) रामपाल हुड्डा ने बताया कि 16 मई से लेकर फरवरी 2025 तक जारी शेड्यूल के मुताबिक, कुश्ती, बॉक्सिंग, वालीबॉल, हैंडबॉल, रग्बी जैसे खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा. लड़के और लड़कियों की अलग- अगल खेल प्रतियोगिताएं होंगी. इनमें प्रदेशभर से खिलाड़ी अपने दमदार खेल का प्रदर्शन करेंगे.

Games Sports

खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

रामपाल हुड्डा ने बताया कि विभाग की ओर से वार्षिक खेल कैलेंडर जारी कर दिया गया है. इसमें प्रदेश के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने आप को साबित करना चाहेंगे. उम्मीद है कि राज्य के खिलाड़ी अलग- अलग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ी के रूप में एक नई पहचान स्थापित करेंगे.

देखें जगह और तिथि

प्रतियोगिता तिथि जगह
स्टेट अखाड़ा दंगल 16- 18 मई पंचकूला
स्टेट बाक्सिंग 6- 8 जून जगह डिसाइड नहीं
सीनियर स्टेट खेल महाकुंभ 20- 22 जून जगह डिसाइड नहीं
स्टेट वॉलीबॉल 4- 6 जुलाई पंचकूला
स्टेट एथलेटिक्स 18- 20 जुलाई करनाल
स्टेट बैडमिंटन 1- 1 अगस्त पंचकूला
स्टेट स्विमिंग 22 अगस्त अंबाला
स्टेट बास्केटबाल 5- 7 सितंबर पंचकूला
सीएम कप 18- 28 सितंबर जगह डिसाइड नहीं
स्टेट ताइक्वांडो 10- 12 अक्टूबर जगह डिसाइड नहीं
स्टेट जिम्नास्टिक 24- 26 अक्टूबर अंबाला
स्टेट हैंडबॉल 7- 9 नवंबर जगह डिसाइड नहीं
मिल्खा सिंह मेमोरियल रन 20 नवंबर जगह डिसाइड नहीं
स्टेट ग्बी 21- 23 नवंबर अंबाला
स्टेट इंटर नर्सरी 12- 14 दिसंबर जगह डिसाइड नहीं
इंटर डिपार्टमेंट स्पोर्ट्स मीट 2- 4 जनवरी 2026 पंचकूला
गुरुग्राम मैराथन 23 फरवरी 2026 गुरुग्राम
फरीदाबाद मैराथन 2 मार्च 2026 फरीदाबाद
यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.