हरियाणा कांग्रेस में महिला जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां, फटाफट चेक करें पूरी लिस्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में कांग्रेस पार्टी का संगठन खड़ा करने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय हाईकमान ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में महिला जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है. अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने संगठन में नई नियुक्तियों की लिस्ट जारी कर दी है.

Congress INC

इस लिस्ट में राज्यस्तरीय पदाधिकारियों से लेकर विभिन्न जिलों की जिलाध्यक्षों की घोषणा हुई है. यह आदेश हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुधा भारद्वाज को जारी किया गया है.

नई लिस्ट जारी

कांग्रेस हाईकमान द्वारा जारी की गई नई लिस्ट में सोनीपत से नीलम बाल्यान को प्रदेश उपाध्यक्ष और रेखा मलिक को महासचिव के पद पर नियुक्ति दी गई है. वहीं, डॉ पूनम दहिया को सोनीपत शहरी जिलाध्यक्ष बनाया गया है. रोहतक से राज दुलारी को प्रदेश सचिव का कार्यभार सौंपा गया है. फरीदाबाद से प्रियंका अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

पंचकूला जिले में सुनीता मान को शहरी (अर्बन) जिलाध्यक्ष और मुनीर बेगम को ग्रामीण जिलाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया है. वहीं, रेवाड़ी से पूजा शर्मा और गुरुग्राम से सीमा को जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है. इससे इन जिलों में महिला संगठन को नई दिशा मिलेगी.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

हिसार में इन्हें मिली जिम्मेदारी

सिरसा जिले से कृष्णा फोगाट और पलवल से सविता चौधरी को महिला जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि हिसार (शहरी) से मनु अग्रवाल को महिला जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. हरियाणा कांग्रेस की महिला प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज को जारी इस पत्र में लिखा गया है कि यह जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष, संगठन महासचिव और हरियाणा प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी को भी प्रेषित की गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.