भुवनेश्वर में होगी एथलेटिक्स परीक्षा, हरियाणा के 70 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

गुरुग्राम | हरियाणा के एथलेटिक्स जगत के लिए बड़ी खबर सामने आई है जहां राज्य के 70 एथलीट एशियाई खेल 2026 के लिए क्वालिफाई करने के लक्ष्य के साथ ओडिशा रवाना होंगे. ये खिलाड़ी भुवनेश्वर में 24 से 28 जून तक आयोजित 65वीं राष्ट्रीय अंतर राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे जहां प्रदर्शन के आधार पर जापान में होने वाले एशियाई खेलों का टिकट तय होगा.

Athletics Games Players

इस प्रतियोगिता में हरियाणा के 38 पुरुष और 32 महिला एथलीट हिस्सा लेंगे. यहां पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ वे एथलीट भी एशियाई खेलों के लिए चयनित होंगे, जो क्वालिफाई समय हासिल करेंगे. यह चयन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची शहर में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के लिए किया जाएगा.

पुरुष वर्ग

हरियाणा एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में नुजरत, रोहित, प्रिंस, तमन्ना, हिमाश्री राय और नैंसी जैसे खिलाड़ी पदक की दावेदारी पेश करेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि राज्य दल में 35 पुरुष और 30 महिला एथलीटों के नाम शामिल है जबकि 3 पुरुष और 2 महिला खिलाड़ियों को बाद में जोड़ा जाएगा. हरियाणा दल में नुजरत, रोहित, प्रिंस, राजा बाबू, विक्रांत पांचाल, मोहित कुमार, दीपक कौशिक, रमन डागर, कपिल, कृष्ण कुमार, सोमनाथ चौहान, साकिर, शुभम सिंधु, हरीश, शिवदर्शन, सुमित राठी, बालकिशन, आकाश, मोहम्मद साजिद, भूपेंद्र सिंह, अविनाश, अभिमन्यु, निर्भय सिंह, प्रतीक मान, आशीष जाखड़, अमित पुंडीर, साहिल सिलवाल, आदित्य, संयम, अतुल, हरदीप, राहुल, चमनजोत सिंह, कमल धनखड़ और रोहित जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा भर्ती अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, HSSC ने जारी किया PMT कार्यक्रम

महिला वर्ग

महिला वर्ग में तमन्ना, हिमाश्री राय, नैंसी, किरण पहल, आंचल रानी, हिमांशी मलिक, मनीषा, पूजा, अंजू, भारती, मुस्कान, रुबिना यादव, जोनिका पहल, वंशिका घनघस, निधि रानी, सीमा, सान्या यादव, शिल्पा रानी, दीपिका, ज्योति, मनप्रीत कौर, योगिता, शिक्षा, रवीना, आरती, इंदु, पूजा, खुशी और रितिका गौर शामिल हैं. जिलावार चयन में सोनीपत से सबसे ज्यादा 12 एथलीट शामिल हैं, इसके बाद भिवानी के 9, फतेहाबाद के 8, झज्जर, चरखी दादरी, हिसार, जींद और फरीदाबाद के 5- 5 खिलाड़ी हैं. रोहतक से 4, यमुनानगर और रेवाड़ी से 3- 3 तथा पानीपत से 2 एथलीट शामिल हैं जबकि पलवल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और महेंद्रगढ़ से 1- 1 खिलाड़ी चयनित हुए हैं.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.