राष्ट्रीय खेलों के विजेता के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, इस दिन मिलेंगे 51 हजार रूपये

चंडीगढ़ | जैसा की आपको पता है कि उत्तराखंड में हाल ही में 38 वे राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करवाया गया था. इस दौरान हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. अब हरियाणा सरकार की तरफ से भी अपने खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा ऐलान कर दिया गया है. आज की इस खबर में हम आपको हरियाणा सरकार की तरफ से खिलाड़ियों को जो तोहफा दिया जाएगा, उसके बारे में जानकारी देने वाले हैं.

CM Nayab Singh Saini

हरियाणा सरकार ने किया खिलाड़ियों के लिए बड़ा ऐलान

प्रदेश सरकार की तरफ से हरियाणा के करीब 400 खिलाड़ियों को 51- 51 हजार रूपये दिए जाने को लेकर ऐलान किया गया है. इन सभी खिलाड़ियों ने 38 वे राष्ट्रीय खेलों में भाग लिया था. खेल विभाग की तरफ से खिलाड़ियों से हरियाणा कैश अवार्ड पोर्टल पर आवेदन करने के लिए भी कहा है. इसके बाद इन आवेदनों की जांच के लिए विभाग ने एक विशेष कमेटी को लेकर गठन भी किया गया. अब खेल विभाग कमेटी सभी आवेदनों का निरीक्षण करने में लगी हुई है.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

जल्द किया जाएगा विजेताओं के लिए समारोह का आयोजन

38वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और कुल 153 पदक अपने नाम किया. इसमें 48 गोल्ड मेडल, 47 सिल्वर मेडल और 58 कांस्य पदक शामिल है. प्रदेश के कुल 689 खिलाड़ियों और करीब 200 स्टाफ ने भाग लिया था. अब जल्द ही पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाएगा. इस दौरान उन्हें यह राशि वितरित की जाएगी, इससे खिलाड़ी भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.