चंडीगढ़ | हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी और राहत भरी खबर सामने आई है. सूबे की नायब सैनी सरकार द्वारा खेल सुविधाओं का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है जिसके तहत राज्य के 44 खेल मैदानों और स्टेडियमों के सुधार के लिए लगभग 114 करोड़ के बजट को मंजूरी दे दी हैं. इस बात की जानकारी खेल मंत्री गौरव गौतम लघु सचिवालय में आयोजित जिला परिषद् एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान दी.
हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी
उन्होंने बताया कि खेल स्टेडियमों और मैदानों के रख- रखाव और उपयोगिता को बढ़ाने के लिए सभी जिला उपायुक्तों को आदेश दे दिए गए है. उन्होंने कहा कि आने वाले बजट में खेलों के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध कराने की उम्मीद है. उन्होंने बताया है सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य कर रही है. खेलों से संबंधित अनियमित्ताओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
खिलाड़ियों का बढ़ेगा मनोबल
खिलाड़ियों और कोचों का कहना है कि बजट में खेल से संबंधित सुविधाएं बढ़ाने का प्रावधान होना चाहिए. यदि बजट में खेल सुविधाएं बढ़ाई जाएगी, तो राज्य में खेल स्तर को ऊंचाईयों तक ले जाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सबसे पहले खिलाड़ियों के लिए खेल साम्रगी उपलब्धता कराई जानी चाहिए. कई बार ऐसा होता है कि खेल साम्रगी न होने के कारण बच्चों की प्रैक्टिस प्रभावित होती है.
सरकार राज्य, जिला और राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं का खर्चा स्वयं उठाए. इससे प्रतिभाशाली खिलाड़ी बिना किसी परेशानी के प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे. इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और वे बेहतर प्रदर्शन करेंगे.
