चंडीगढ़ में स्केटिंग खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, मनीमाजरा में बनेगा 50 लाख से नया रिंग

चंडीगढ़ | हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में जल्द ही नया स्केटिंग रिंग बनने जा रहा है जिसके लिए खेल विभाग ने 50 लाख की लागत का प्रस्ताव रखा गया है. यह स्केटिंग रिंग ढेलपुर की तर्ज पर तैयार किया जाएगा. इसे चंडीगढ़ के मनीमाजरा में बनाया जाएगा. अधिकारियों का कहना है कि यह रिंग स्केटिंग एसोसिएशन, इंजीनियरिंग टीम और एक्सपर्ट्स की सलाह से तैयार किया जाएगा.

Ice Skating

चंडीगढ़ में बनाए जाएंगे 3 तरह के स्केटिंग रिंग

खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 10 साल पहले बना सेक्टर 10 में स्केटिंग रिंग अब प्रयोग के लायक नहीं है क्योंकि वहां जगह असमतल हो गई है. इस बार पुरानी गलतियों को ना दोहराते हुए सभी तकनीकी मानकों और विशेषज्ञों की राय के आधार पर भी निर्माण कार्य किया जाएगा.

अधिकारियों ने कहा कि मनीमाजरा खेल परिसर में 3 प्रकार के स्केटिंग रिंग बनाए जाएंगे. स्केटिंग एसोसिएशन अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर 17 में स्केटिंग ग्राउंड बनने के बाद रोलर हॉकी, इनलाइन हाकी और स्पीड स्केटिंग रिंग का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे विभाग ने स्वीकृति दे दी है.

यह भी पढ़े -  मानसून ने हरियाणा में पकड़ी रफ्तार, जानिए किन जिलों में होगी सबसे ज्यादा बारिश

क्यों हुआ सांरगपुर और GMSSS- 28 प्रस्ताव रद्द

पहले खेल विभाग ने स्केटिंग रिंग बनाने के लिए सांरगपुर और GMSSS का प्रस्ताव रखा था लेकिन वहां जगह को लंबाई और चौड़ाई के आधार पर मापा तो जगह मानकों से कम मिली. इसके चलते प्रस्ताव रद्द करना पड़ा और मनीमाजरा खेल परिसर को चुना गया.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.