योजनाओं को घर- घर पहुंचाने के लिए भाजपा का अभियान, हरियाणा के 19 जिलों में आज से बैठकें शुरू

चंडीगढ़ | हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज 18 अगस्त को 19 जिलों में जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया है. हाल ही में इन बैठकों का शेड्यूल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के निर्देश पर जारी किया गया था. बैठक में प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, कैबिनेट मंत्री, विधायक, सांसद और अन्य प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे. इस बैठक में संगठन की मजबूती, आने वाली योजनाओं और जनसंपर्क अभियानों पर भी चर्चा की जाएगी.

BJP

आगे की योजनाओं पर होगी चर्चा

इस बारे में जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि इस बैठक में मुख्य वक्ता पार्टी के इतिहास, संगठनात्मक विस्तार और बूथ स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों के विषय में जानकारी देंगे. इसके अलावा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को घर- घर पहुंचाने की रणनीति पर विचार किया जाएगा. बैठक में जिला रिपोर्ट पेश की जाएगी. साथ ही कार्यकर्ताओं को सेवा पखवाड़ा और पंच परिवर्तन जैसे कार्यक्रमों के विषय में भी जागरूक किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

बैठकों में यह होंगे शामिल

उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बडोली ने मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया और संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा से चर्चा करने के बाद वक्ताओं के नाम तय किए हैं और सभी जिला अध्यक्षों को इस विषय में जानकारी दे दी है.

इसी कड़ी में अंबाला में होने वाली बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, कैबिनेट मंत्री अनिल विज, पवन सैनी, असीम गोयल, धर्मबीर मिर्जापुर शामिल होंगे. यमुनानगर में श्याम सिंह राणा, कंवरपाल गुर्जर, मेहरचंद गहलोत, घनश्यामदास अरोड़ा और वेदपाल एडवोकेट मुख्य वक्ता होंगे. वहीं कुरुक्षेत्र में मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, सुभाष सुधा, जय भगवान शर्मा और सुभाष कलसाना मुख्य वक्ता होंगे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts