हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने घोषित किया उम्मीदवार, इस नेता के नाम पर लगी मुहर

चंडीगढ़ | हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों पर चुनाव के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है. यहां 16 मार्च को चुनाव होगा और इसके लिए उम्मीदवारों को 5 मार्च तक नामांकन दाखिल करना होगा. बता दें कि BJP के दो राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा और किरण चौधरी का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है.

Bhartiya Janta Party BJP

हरियाणा BJP ने घोषित किया अपना उम्मीदवार

हरियाणा में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने करनाल लोकसभा सीट से पूर्व में सांसद रहे संजय भाटिया को अपना उम्मीदवार बनाया है. वो 2019 में करनाल से सांसद निर्वाचित हुए थे. 2024 के लोकसभा चुनावों में उनकी टिकट काट दी गई थी और करनाल से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चुनाव लड़ा था.

यह भी पढ़े -  हरियाणा विधानसभा में आज बड़ा दिन, 11 बिल होंगे पेश; संविदा प्रोफेसरों की नौकरी पर भी चर्चा

क्या कहता है समीकरण?

राज्यसभा की 1 सीट पर चुनाव जीतने के लिए 31 वोटों की जरूरत होती है. ऐसे में पूरी संभावना है कि कांग्रेस व BJP के खाते में एक- एक सीट आएगी. वर्तमान में कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं जबकि बीजेपी के पास 47 विधायक हैं और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है.

भारतीय जनता पार्टी को दूसरी सीट पर जीत उसी स्थिति में हासिल हो सकती है, जब कांग्रेस पार्टी के 7 विधायक क्रॉस वोटिंग करें जिसकी संभावना नाममात्र ही दिखाई दे रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.