हरियाणा के पंचायत चुनावों को लेकर सीएम ने कही बड़ी बात, चुनावों में होगी देरी तो उठाएंगे ये कदम

चंडीगढ़ । हरियाणा में पंचायत चुनावों को लेकर मनोहर लाल खट्टर ने बड़ी बात कही है. मनोहर लाल ने कहा है कि जल्द ही चुनाव होंगे, अगर चुनाव में देरी होगी तो वह एक कमेटी बनाएंगे जो अधिकारियों के साथ मिलकर पंचायतों के काम कराने में सुझाव देगी.

haryana cm press conference

इस मामले की जानकारी ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि पंचायत चुनाव का मामला अभी कोर्ट में है, उम्मीद है जल्द चुनाव होंगे. अगर चुनाव में देरी होती है तो एक कमेटी बनाने का सुझाव आया है जो अधिकारियों के साथ मिलकर पंचायतों के काम कराने में परामर्श दें.

पंचायत विभाग के साथ प्री बजट बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पहले ही अंतर जिला काउंसिल बनाकर पंचायतों के अधिकार बढ़ाए हैं.आज उस काउंसिल के काम का भी रिव्यू किया गया. आज बहुत सारे सुझाव बजट के लिए आए हैं.हम हर वर्ग के साथ बजट पर चर्चा कर रहे हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, किसानों की मिट्टी जांचने के लिए खरीदी जाएंगी 332 नई किट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंचायत चुनावों का मामला कोर्ट नें विचाराधीन है. बता दिया जाए कि पंचायत चुनाव का मामला अभी भी कोर्ट में चल रहा है. जिस वजह से किसी भी तरह का निर्णय नहीं लिया गया है. हालांकि कोर्ट के निर्णय के बाद ही पंचायत चुनाव हो सकते हैं. इससे पहले किसी भी तरह से चुनाव होने की उम्मीद नहीं है. पंचायत चुनावों के लिए कोर्ट के इंतजार का फैसला करना पड़ेगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.