CM सैनी पहली बार करेंगे सीधा संवाद, 19 जुलाई को सभी सरकारी स्कूलों में होगा लाइव प्रसारण

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने स्कूल प्रबंधन समितियों (SMC) को शिक्षा व्यवस्था से और अधिक जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. CM नायब सिंह सैनी 19 जुलाई को राज्यभर की स्कूल प्रबंधन समितियों के साथ ‘सीधा संवाद’ करेंगे. इस कार्यक्रम को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO), जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (DEEO) और जिला परियोजना समन्वयकों (DPC) को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं.

Haryana CM Nayab Singh Saini

शिक्षा विभाग के अनुसार, 19 जुलाई को दोपहर 1 बजे होने वाले इस कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में किया जाएगा. हर जिले से एक चयनित स्कूल की स्कूल प्रबंधन समिति मुख्यमंत्री से सीधे संवाद करेगी, जबकि अन्य सभी SMC ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगी.

करेंगे सीधा संवाद

कार्यक्रम के सफल संचालन की जिम्मेदारी जिला परियोजना समन्वयकों (DPC) को सौंपी गई है. DPC कार्यालय कार्यक्रम में शामिल होने वाले SMC सदस्यों का विवरण तैयार कर विभाग को भेजेंगे. चयनित स्कूलों की समितियों के साथ पहले से बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा समझाई जाएगी और सभी तकनीकी तैयारियां पूरी कराई जाएंगी. जिन स्कूलों की SMC मुख्यमंत्री से सीधे संवाद करेगी, वहां DPC संबंधित प्रधानाचार्य, SMC अध्यक्ष और अन्य अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक करेंगे. इसमें संवाद की प्रक्रिया, तकनीकी व्यवस्था और कार्यक्रम के संचालन से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा होगी.

यह भी पढ़े -  इस दिन जारी होगी हरियाणा ITI की पहली मेरिट लिस्ट, चूक गए तो रद्द हो जाएगी सीट

होगा लाइव प्रसारण

शिक्षा विभाग ने बताया कि कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन लिंक हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (HSSPP) उपलब्ध कराएगा. इसी लिंक के माध्यम से प्रदेशभर के सरकारी स्कूल कार्यक्रम से जुड़ेंगे. DPC को निर्देश दिए गए हैं कि वे APC और BRC/ CRC स्तर तक समय पर इसकी जानकारी पहुंचाएं. निदेशालय ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस कार्यक्रम की तैयारियों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए. विभाग नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग करेगा.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.