हरियाणा में निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने गठित की मेनिफेस्टो कमेटी, इन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

चंडीगढ़ | हरियाणा में निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. सत्ताधारी पार्टी BJP चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं के आवेदन ले रही है. मुख्यमंत्री नायब सैनी स्पष्ट कर चुके हैं कि नगर निगम और नगर परिषद् चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़े जाएंगे. वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस ने भी निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर मेनिफेस्टो कमेटी गठित कर दी है.

Congress INC

मेनिफेस्टो कमेटी का गठन

कांग्रेस ने निकाय चुनावों के लिए झज्जर से पार्टी की विधायक गीता भुक्कल की अध्यक्षता में एक मेनिफेस्टो कमेटी गठित कर दी है. इस कमेटी में रोहतक शहर सीट से कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा और आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक एवं पूर्व आईएएस अधिकारी चंद्रप्रकाश को जगह दी गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सैनिकों और पूर्व सैनिकों की बढ़ेगी सुविधा, एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई सेवाएं

इस मेनिफेस्टो कमेटी में पूर्व आईएएस विनय यादव, विजय प्रताप, बजरंग दास गर्ग और लखन सिंगला को बतौर सदस्य शामिल किया गया है. इस संबंध में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सिंह के हस्ताक्षर वाला एक पत्र जारी किया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.