हरियाणा की बेटियों का दिखा दम, अंडर- 20 कुश्ती टीम में 7 महिला पहलवानों ने बनाई जगह

चंडीगढ़ | बुल्गारिया में अंडर- 20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप की शुरुआत होने जा रही है. इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में इस चैंपियनशिप के ट्रायल आयोजित किए गए थे. ट्रायल में देशभर से 42 महिला पहलवानों ने हिस्सा लिया. इसके बाद, 10 सदस्यीय भारतीय महिला टीम का चयन किया गया, जिसमें से 7 खिलाड़ी हरियाणा और 3 दिल्ली से हैं.

Wrestling Team Haryana

हरियाणा की काजल और नेहा को मिला मौका

अंडर- 17 चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुकी सोनीपत की काजल को 72 किलोग्राम भार वर्ग में जगह मिली है. वहीं, 59 किलोग्राम भार वर्ग में चरखी दादरी की नेहा सांगवान का चयन हुआ है.

नेहा ने अंडर- 17 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था. इसके अलावा, वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज़ में भी उन्होंने चार पहलवानों को हराकर स्वर्ण पदक जीता. उनके कोच सज्जन सिंह को उम्मीद है कि नेहा बुल्गारिया में भी शानदार प्रदर्शन करेंगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

भारत केसरी रह चुकी हैं सोनीपत की काजल

सोनीपत की काजल को 72 किलोग्राम भार वर्ग में टीम में शामिल किया गया है. काजल ने महज 7 साल की उम्र में कुश्ती की शुरुआत की थी. उन्होंने अपने चाचा कृष्ण से पहलवानी के गुर सीखे. अब तक वह 16 बार भारत केसरी, 2 बार हरियाणा केसरी और 2 बार दिल्ली केसरी का खिताब जीत चुकी हैं. ट्रायल के दौरान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, ओलंपिक मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts