हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मिलेगा नए बर्तनों में खाना, निदेशालय ने भेजा ये प्रोफार्मा

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि अब नए बर्तनों में मिड डे मील का भोजन परोसा जाएगा. शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में छात्रों की संख्या के आधार पर बर्तन और रसोई उपकरण खरीदने के लिए राशि आवंटित की जाएगी. इसे लेकर मौलिक शिक्षा महानिदेशक ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर धन आवंटन के संबंध में सुझाव मांगे हैं.

mid day meal

धनराशि कराई जाएगी उपलब्ध

बर्तन और रसोई उपकरण खरीदने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पांच साल में एक बार धनराशि प्रदान की जाती है. शासन के निर्देशानुसार, विद्यालयों में पंजीकृत छात्र संख्या के आधार पर धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी. ताकि जो बर्तन खराब हो चुके हैं वो नए लिए जा सकें

बेसिक शिक्षा निदेशालय ने भेजा प्रोफार्मा

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को एक प्रोफार्मा भेजा गया है, जिसे 2 दिन के भीतर भरकर भेजना होगा. केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार, 50 छात्रों की संख्या तक 10,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी. इसके साथ ही, 51 से 100 तक छात्रों की संख्या के आधार पर 15 हजार रुपये, 151 से 250 तक 20 हजार रुपये और 251 से ऊपर छात्रों की संख्या के आधार पर 25 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

शिक्षकों की मांगी रिपोर्ट

मौलिक शिक्षा निदेशालय ने लोकसभा चुनाव के दौरान बीएलओ का काम देख रहे 2017 बैच के जेबीटी शिक्षकों की रिपोर्ट मांगी है. जिलेवार रिपोर्ट के आधार पर निदेशालय बीएलओ ड्यूटी देख रहे शिक्षकों को तत्काल रिलीव और ज्वाइनिंग को लेकर रियायत दे सकता है. निदेशालय ने बीएलओ ड्यूटी करने वाले शिक्षकों का ब्योरा प्राथमिकता के आधार पर भेजने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं कि स्थानांतरित शिक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त कर उनकी ज्वाइनिंग भी कराई जाए.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.