जगाधरी- यमुनानगर बाईपास से ताजेवाला तक 4 लेन की प्रकिया हुई पूरी, जल्द शुरू होगा नए हाईवे पर काम

चंडीगढ़ | केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा है कि जगाधरी- यमुनानगर बाई पास से ताजेवाला (NH 907) तक 691 करोड़ से 4 लेन हाईवे के टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई व जल्द ही नए हाईवे पर काम शुरू हो जाएगा.

nitin

शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा है कि जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. यदि उनके जगाधरी निर्वाचन क्षेत्र में 1,290 करोड़ रुपये के बजट से राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया जाएगा तो लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे. विकास के नए आयाम स्थापित होंगे. लोगों को आवागमन में सुविधा होगी. हादसों में कमी आएगी और जगाधरी विधानसभा क्षेत्र का नाम पूरे हरियाणा के विकसित क्षेत्रों में दिखेगा.

यह भी पढ़े -  दुनिया की सबसे महंगी गाय की कीमत, भारत से खास कनेक्शन; जानकर उड़ जाएंगे होश

इसके अलावा जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में भी सैकड़ों करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं. जल्द ही इन सभी परियोजनाओं को पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा. जगाधरी विधानसभा क्षेत्रों के विकास के लिए वे पूरा प्रयास कर रहे हैं और हरियाणा भाजपा मनोहर लाल खट्टर सरकार के माध्यम से और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के माध्यम से जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में लगातार हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी जा रही है. हम कार्यों को गति दे रहे हैं. नई सड़क बनने से यमुनानगर जिले समेत हिमाचल और उत्तर प्रदेश के लोगों को काफी फायदा होगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.