चंडीगढ़ में खुद के घर का सपना कीजिए साकार, दिवाली पर लांच होगी 1 हजार फ्लैट की नई स्कीम

चंडीगढ़ | सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में खुद के घर का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. यहां चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (CHB) ने सेक्टर- 54 में 1 हजार नए फ्लैट बनाने की योजना बनाई है. इस प्रोजेक्ट को दिवाली से पहले लॉन्च करने की तैयारियां शुरू हो चुकी है.

flat

विकसित होगी नई कॉलोनी

सेक्टर- 54 के इस प्रोजेक्ट के लिए UT प्रशासन ने इसी साल जुलाई महीने में अवैध फर्नीचर मार्केट और आदर्श कॉलोनी को हटाकर लगभग 32 एकड़ सरकारी जमीन से कब्जा हटवाया था. इस जमीन की अनुमानित सरकारी कीमत 880 करोड़ रुपए बताई गई है.

फ्लैट्स की विविध कैटेगरी

CHB की इस नई योजना में 1BHK से लेकर 4BHK तक के फ्लैट शामिल होंगे. कुल 1 हजार फ्लैट्स में 250- 250 यूनिट्स अलग- अलग श्रेणियों में वितरित किए जाएंगे.

1BHK: छोटे परिवारों और अविवाहित लोगों के लिए

2BHK- 3BHK: मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए

4BHK: बड़े परिवारों के लिए

EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग): निम्न आय वर्ग के लिए विशेष योजना

दिवाली तक लांच की योजना

सभी फ्लैट्स ग्राउंड+5 स्टोरी बिल्डिंग में तैयार होंगे. इस प्रोजेक्ट का लेआउट प्लान तैयार कर लिया गया है और इसे एक सप्ताह के भीतर शहरी नियोजन विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा. विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस योजना को अक्टूबर-नवंबर तक लांच करने की योजना बनाई गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की बड़ी योजना, NCR की मौजूदा सीमाओं में होगा बड़ा बदलाव

सेक्टर 53 की योजना भी तैयार

एक सामान्य हाउसिंग योजना तैयार की जा रही है. इस प्रोजेक्ट को लगभग 9 एकड़ जमीन पर विकसित किया गया है. इसमें 2BHK और 3BHK फ्लैट होंगे और यह योजना सितंबर के तीसरे सप्ताह में शुरू की जाएगी.

बढ़ी मकानों की कीमतें

3BHK:  2.30 करोड़ रुपए

2BHK:  1.97 करोड़ रुपए

EWS यूनिट:  74 लाख रुपए

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.