हरियाणा में आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्परों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगा इस योजना का लाभ

चंडीगढ़ | हरियाणा के आशा वर्करों, आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों के लिए खुशखबरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि आयुष्मान भारत और चिरायु योजना (Chirayu Yojana) के तहत 5 लाख रुपये के कैशलेस इलाज का लाभ मिलेगा. जल्द इन वर्गों को भी लाभार्थियों की सूची में शामिल किया गया है. इनके भी कार्ड बनाने शुरू कर दिए गए हैं. बता दें कि इस फैसले से कर्मियों में काफी खुशी है.

AASHA WORKER

5 लाख रुपये तक कराए कैशलेस इलाज

आयुष्मान के नोडल अधिकारी डाक्टर विशाल ने कहा कि जिन जगहों पर कार्ड पेंडिंग हैं, उनकी सूची तैयार की जायेगी. इसलिए जरूरत पड़ने पर शहरों और गांवों में कैंप लगाए जा सकते हैं. उन्होंने लाभार्थियों से कार्ड बनवाने की अपील की है. बता दें, इस कार्ड के जरिए आप सालाना 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज करा सकते हैं.

यह भी पढ़े -  HSVP को हाई कोर्ट का झटका, प्लॉट की लोकेशन बदलने पर लगाई रोक; स्टेटस क्वो के आदेश

रेवाडी में बनेंगे 80 हजार नए कार्ड

रेवाडी में करीब 80 हजार रुपये का नया लक्ष्य मिला है. इससे जिले में लाभार्थियों की संख्या बढ़ गई है. जिले में अब तक 3 लाख 88 हजार कार्ड बनाए जा चुके हैं. वहीं, वर्तमान में करीब 92 हजार कार्ड लंबित हैं. अब स्वास्थ्य विभाग ने पेंडिंग कार्ड बनवाने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए सीएचसी स्तर पर एक टीम भी गठित की गई है. नई सूची भी सीएचसी को सौंप दी गई है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.