खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की खेल नीति के तहत उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में आयोजित कार्यक्रम में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे आयोजित किया गया. राज्य सरकार की आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्स पर्सन (OSP) नीति के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्तियां दी गई. इस दौरान ग्रुप- ए, ग्रुप- बी और ग्रुप- सी श्रेणियों के पदों पर चयनित खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए.

Games Sports

जानकारी के अनुसार, 2020 से विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करने वाले और निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करने वाले खिलाड़ियों को इस पहल का लाभ मिले पाएगा. इससे चयनित खिलाड़ियों का सरकारी सेवा में प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है.

यह भी पढ़े -  दुनिया की सबसे महंगी गाय की कीमत, भारत से खास कनेक्शन; जानकर उड़ जाएंगे होश

युवाओं में बढ़ेगी रुचि

हरियाणा लंबे समय से देश के प्रमुख खेल राज्यों में गिना जाता है. ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और अन्य राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य के खिलाड़ियों ने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. इसी को देखते हुए राज्य सरकार खिलाड़ियों को खेल उपलब्धियों के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की नीति पर काम कर रही है. खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों और अन्य सुविधाओं का लाभ देने से युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी.

यह लोग रहे मौजूद

खेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, OSP नीति का उद्देश्य खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन का उचित सम्मान दिया जाएगा. इससे खिलाड़ियों को खेल करियर के बाद रोजगार को लेकर चिंता नहीं करनी पड़ेगी. कार्यक्रम में खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहें.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.