चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की ‘हर घर- हर गृहिणी योजना’ के तहत जुलाई महीने में गैस सिलेंडर रिफिल कराने वाली 5 लाख लाभार्थियों को बड़ी राहत मिली है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इन लाभार्थियों के बैंक खातों में 19 करोड़ 68 लाख रुपये की गैस सब्सिडी ट्रांसफर की है. सरकार की ओर से यह राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी गई है.
योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने केवल 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सब्सिडी की राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंचाई जाती है.
5 लाख महिलाओं को लाभ
जुलाई में गैस सिलेंडर रिफिल करवाने वाली 5 लाख महिलाओं को अब सब्सिडी का लाभ दिया गया है. सरकार के मुताबिक, इस पहल से पात्र परिवारों को घरेलू खर्च में राहत मिल रही है और गैस सिलेंडर की कीमत का अतिरिक्त बोझ कम हो रहा है. सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, आज ट्रांसफर की गई राशि को मिलाकर ‘हर घर- हर गृहिणी योजना’ के तहत अब तक 14 लाख 65 हजार पात्र बहनों के बैंक खातों में कुल 359 करोड़ 82 लाख रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं.
5 लाख लाभार्थियों को 19.68 करोड़ रुपये की गैस सब्सिडी!
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने’हर घर-हर गृहिणी योजना’ के तहत जुलाई माह में गैस सिलेंडर रिफिल करवाने वाली 5 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में आज 19 करोड़ 68 लाख रुपये की सब्सिडी भी ट्रांसफर की।
इस योजना के तहत पात्र…
— DPR Haryana (@DiprHaryana) September 10, 2026
मिली राहत
योजना के तहत लगातार लाभार्थियों को सब्सिडी का भुगतान किया जा रहा है. बता दें कि पात्र महिलाओं तक योजना का लाभ सीधे पहुंचाने के लिए बैंक खातों के माध्यम से राशि ट्रांसफर की जा रही है. जुलाई माह के लाभार्थियों के खातों में 19 करोड़ 68 लाख रुपये की नई राशि पहुंचने से बड़ी संख्या में परिवारों को राहत मिली है.
