हरियाणा के बुजुर्गो की हुई बल्ले- बल्ले, ट्रेन के माध्यम से तीर्थ स्थलों के मुफ्त दर्शन कराएगी सरकार

चंडीगढ़ | हरियाणा के बुजुर्गो को सूबे की नायब सैनी सरकार ने एक और बड़ा तोहफा दिया है. बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा ‘हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत पात्र बुजुर्गो को अब ट्रेन के माध्यम से विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन कराएगी. इस संबंध में हरियाणा सरकार और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के बीच एक MoU साइन हुआ है.

Train Railways

इन तीर्थ स्थलों की निःशुल्क यात्रा

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक मकरंद पांडुरंग ने MoU पर हस्ताक्षर के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के पात्र बुजुर्ग श्रद्धालुओं को विभिन्न तीर्थ स्थलों की निःशुल्क यात्रा करवाने के लिए ‘हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ शुरू की गई है. उन्होंने बताया कि पहले बुजुर्गो को वोल्वो बसों के माध्यम से तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाती थी लेकिन अब सीएम नायब सैनी के आदेश पर ट्रेन के माध्यम से भी तीर्थ स्थलों के दर्शन की योजना बनाई गई है.

उन्होंने बताया कि IRCTC के साथ हुएं समझौते के तहत हरियाणा से अयोध्या, वाराणसी, नांदेड़ साहिब, पुष्कर, वैष्णोदेवी, शिरडी साईं, व शनि शिंगणापुर जैसे तीर्थ स्थलों की निःशुल्क यात्रा कराई जाएगी. जरूरत पड़ने पर इसमें और तीर्थ स्थलों को शामिल किया जा सकता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 7 जिलों में तेज आंधी व गरज- चमक के साथ बारिश के आसार, पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

योजना के लिए जरूरी शर्तें

मकरंद पांडुरंग ने बताया कि एक ट्रेन में कुल 11 डिब्बों में से 10 डिब्बे श्रद्धालुओं के लिए तथा एक डिब्बा सर्विंग स्टाफ के लिए होगा. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने की व्यवस्था, नजदीकी रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं को तीर्थ स्थल तक पहुंचाने के लिए बस, टैक्सी आदि का प्रबंध तथा ठहरने का इंतजाम आदि का पूरा खर्च हरियाणा सरकार द्वारा वहन किया जाएगा. यानि बुजुर्ग बिल्कुल मुफ्त में तीर्थ स्थलों की यात्रा का लुत्फ उठा सकेंगे.

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदनकर्ता बुजुर्ग की आयु 60 साल या इससे ज्यादा होनी चाहिए और सालाना आय 1.80 लाख रुपए से कम होनी चाहिए. इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र बुजुर्ग सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.