हरियाणा में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पास विकसित होंगे 11 नए सेक्टर, 27 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के किनारे एक नया औद्योगिक शहर विकसित करने की योजना पर काम कर रही है. इसके तहत फरीदाबाद और पलवल जिले के 9 गांवों की लगभग 9 हजार एकड़ जमीन पर HSIIDC द्वारा इंडस्ट्रियल टाउनशिप बसाई जाएगी. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक विकसित किए जा रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के दोनों ओर यह योजना लागू होगी. साथ ही, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) अपने मौजूदा सेक्टरों का विस्तार भी करेगा.

Pune Mumbai

31 अगस्त तक करें आवेदन

ऐसा माना जा रहा है कि सरकार द्वारा जमीन अधिग्रहण से किसानों को अच्छा मुआवजा मिलेगा, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होगा. ग्रेटर फरीदाबाद के 18 गांवों की साढ़े 4 हजार एकड़ जमीन खरीदी जाएगी. इच्छुक किसान अपनी जमीन बेचने के लिए 31 अगस्त 2025 तक पोर्टल ebhoomi.jamabandi.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं. सरकार के इस कदम से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और प्रस्तावित सेक्टरों के आसपास जमीन की कीमतों में भी तेज़ी आ सकती है.

इन गांवों में होगा औद्योगिक विकास

औद्योगिक शहर विकसित करने के लिए फरीदाबाद जिले के छांयसा और मोहना गांव तथा पलवल जिले के मोहियापुर, बागपुर कलां, बागपुर खुर्द, बहरौला, हंसापुर, सोलड़ा और थंथरी गांव को चिन्हित किया गया है. HSVP द्वारा फरीदाबाद में नए सेक्टरों के लिए खेड़ी कलां, नचौली, ताजुपुर, ढहकौला, शाहबाद, बदरपुर सैद, साहुपुरा, सोतई, सुनपेड़, मलेरना, जाजरू, भैंसरावली, फत्तुपुरा, भुआपुर, जसाना, फरीदपुर, सदपुरा और तिगांव गांवों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

बनेंगे 11 नए सेक्टर

इन 18 गांवों में सेक्टर- 94ए, 96, 96ए, 99, 100, 101, 102, 103, 140, 141 और 142 विकसित किए जाएंगे. इन सेक्टरों के निर्माण के बाद फरीदाबाद का शहरी विस्तार तेज़ी से होगा और रिहायशी ज़ोन का दायरा बढ़ेगा. इससे आसपास के गांवों की जमीन की कीमतों में भी उल्लेखनीय वृद्धि होना तय है, जिससे ग्रामीणों को आर्थिक लाभ की पूरी उम्मीद है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts