मिशन 2029 की तैयारियों में जुटी हरियाणा BJP, हारी 42 सीटों पर मंत्रियों और विधायकों को बनाया प्रभारी

चंडीगढ़ | सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में मंगलवार को चंडीगढ़ में BJP विधायक दल की बैठक का आयोजन हुआ. विधायक दल की इस बैठक में मिशन 2029 की तैयारियों की रणनीति का खाका खींचा गया. पार्टी ने उन सीटों पर जोर लगाना शुरू कर दिया, जिन सीटों पर भाजपा को पिछले विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था.

BJP

मंत्रियों और विधायकों को बनाया प्रभारी

सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई विधायक दल की बैठक में 42 हारी सीटों पर विधायक व मंत्रियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है. अब इन विधायकों व मंत्रियों को अपने विधानसभा क्षेत्र की तरह इन क्षेत्रों के विकास कार्य करवाने होंगे और पार्टी के संगठन के कामकाज को भी देखना होगा. बैठक में विधायकों ने फील्ड में चल रहे कामों में तेजी लाने की भी बात रखी है.

2029 के विधानसभा चुनाव पर नजर

लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद भाजपा की नजर अब 2029 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है. भाजपा का लक्ष्य अपने वोट बैंक को बढ़ाना है ताकि अगले विधानसभा चुनाव में भी अपने ही दम पर सत्ता हासिल कर सकें. इसके लिए पार्टी ने उन सीटों पर फोकस करना शुरू कर दिया है जहां पार्टी को हार मिली थी.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

संगठन करेगी मजबूत

विधायक दल की बैठक में फैसला लिया गया है कि अब पार्टी इन 42 सीटों पर पहले अपना संगठन मजबूत करेगी. नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा और संगठन के कामों में गति दी जाएगी. इन सीटों पर संगठन के कामकाज और हलके के विकास कार्यों की निगरानी की जाएगी. संगठन की ओर से जो भी विकास कार्य करवाने होंगे उसकी जिम्मेदारी भाजपा विधायकों व मंत्रियों की होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.