चंडीगढ़ | हरियाणा भाजपा (BJP) की नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के बाद संगठनात्मक जिम्मेदारियों का बंटवारा कर दिया गया है. प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने तीनों प्रदेश महामंत्रियों को जिलावार जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है. पार्टी के अनुसार, प्रदेश महामंत्री अपने-अपने जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों का समन्वय करेंगे. कार्यकर्ताओं से नियमित संवाद, संगठन के कार्यक्रमों की निगरानी और पार्टी अभियानों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी निभाएंगे.

नई जिम्मेदारियां तय होने से प्रदेश नेतृत्व और जिला इकाइयों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा. इससे जनसंपर्क अभियान, संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को गांव और बूथ स्तर तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने में मदद मिलेगी.
BJP का संगठनात्मक फैसला
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. इसी के साथ प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई के लिए पदाधिकारियों की ड्यूटी भी तय कर दी गई है. 6 अगस्त को प्रदेश मंत्री रवि बतान, 7 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, 8 अगस्त को प्रदेश मंत्री मीना चौहान, 9 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक दीपक मंगला और 10 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक लतिका शर्मा उपस्थित रहेंगे.
सौंपी गई जिम्मेदारी
11 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर सैनी, 12 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, 13 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र बलियाला, 14 अगस्त को प्रदेश मंत्री मदन चौहान, 15 अगस्त को प्रदेश मंत्री हरविंद्र कोहली, 16 अगस्त को प्रदेश मंत्री अमरपाल राणा और 17 अगस्त को प्रदेश मंत्री प्रतिभा सुमन जनसुनवाई करेंगी. 18 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष भव्य बिश्नोई, 19 अगस्त को प्रदेश मंत्री नागेंद्र शर्मा, 20 अगस्त को प्रदेश मंत्री विकास दहिया, 21 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक लक्ष्मण यादव तथा 22 अगस्त को प्रदेश मंत्री गुरप्रीत कौर प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याएं सुनेंगी.
देखें लिस्ट
| प्रदेश महामंत्री | जिम्मेदारी वाले जिले |
|---|---|
| सत्य प्रकाश जरावता | पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत और गोहाना |
| गोपाल शर्मा | डबवाली, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, हांसी, भिवानी, दादरी और महेंद्रगढ़ |
| वेद फुलां | फरीदाबाद, फरीदाबाद महानगर, पलवल, गुरुग्राम, गुरुग्राम महानगर, रेवाड़ी, झज्जर और रोहतक |