7 मार्च से शुरू होगा हरियाणा का बजट सत्र, सभी वर्गों के सुझावों को किया जाएगा शामिल

चंडीगढ़ | हरियाणा में 7 मार्च से बजट सत्र (Haryana Budget Session) शुरू होगा. उससे पहले 3 और 4 मार्च को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने मंत्रियों और विधायकों से बजट पर चर्चा करने के लिए बैठक बुलाई है. इस दौरान मंत्रियों और विधायकों से जो प्रस्ताव या सुझाव मिलेंगे, उन्हें बजट में शामिल किया जा सकता है. बता दें कि राज्य में 12 मार्च को शहरी निकाय चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. अगले दिन 13 मार्च को छोटी होली और 14 मार्च को फाग है. ऐसे में यह संभावनाएं हैं कि 11 मार्च को बजट पेश किया जा सकता है.

CM Nayab Singh Saini

CM का वित्त मंत्री के नाते पहला बजट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रदेश के वित्त मंत्री होने के नाते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का यह पहला बजट होगा. CM सैनी ने कहा कि प्रदेश का बजट सत्र 7 मार्च 2025 से शुरू होगा, जिसके लिए सभी हितधारकों से सुझाव लिए गए हैं. सूबे के विकास के लिए एक समावेशी और संतुलित बजट बनाने के लिए इन सभी सुझावों को बजट में शामिल भी किया जाएगा. इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने 3 और 4 मार्च को पंचकूला में विधायकों और मंत्रियों की एक बैठक बुलाई है, जिसमें बजट पर चर्चा की जाएगी. बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा बजट पूर्व विभिन्न संगठनों के साथ बैठक की परंपरा शुरू की गई थी, जिसे अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे बढ़ा रहे हैं.

जनता से भी मांगे सुझाव

काफी दिनों से प्रदेश सरकार वित्त वर्ष 2025- 26 के बजट को तैयार करने में लगी हुई है. साप्ताहिक अवकाश के दिनों में भी बजट पर काम किया जा रहा है. मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और वित्त सचिव के नाते मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी लगातार हर वर्ग के लोगों से उनके सुझाव प्राप्त कर रहे हैं. जनता से भी ऑनलाइन सुझाव मांगे गए हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts