हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर खुशखबरी, इस दिन होगी लागू

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर एक अहम घोषणा की है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर महीने ₹2100 देने की योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके लिए पोर्टल भी जल्द खोला जाएगा. आपको बता दें कि साल 2024 में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में इस योजना को प्राथमिकता के साथ शामिल किया गया था.

Lado Laxmi Yojana Mahila Ladies CM

कैबिनेट बैठक के बाद किया ऐलान

चंडीगढ़ में आयोजित कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सरकार जल्द लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत करने जा रही है, जिसके तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने ₹2100 ट्रांसफर किए जाएंगे. यह राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में डाली जाएगी. इससे प्रदेश की हजारों महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी.

रक्षाबंधन से पहले हो सकता है ऐलान

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने योजना का ड्राफ्ट मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री को भेज दिया है. अनुमान है कि आने वाली 9 अगस्त रक्षाबंधन के दिन मुख्यमंत्री इस योजना की शुरुआत का ऐलान कर सकते हैं. हालांकि, यह योजना नौकरीपेशा और पेंशनधारी महिलाओं पर लागू नहीं होगी. जानकारी के अनुसार, सैनी सरकार ने इस योजना के लिए बजट में ₹5000 करोड़ का प्रावधान किया है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts