हरियाणा कांग्रेस को मिला नया प्रभारी, पूर्व CM हुड्डा के करीबी नेता संभालेंगे कमान

चंडीगढ़ | हरियाणा में कांग्रेस हाईकमान ने संगठन में बदलाव की प्रकिया शुरू कर दी है. कई राज्यों में प्रभारियों की छुट्टी करते हुए उनकी जगह पर नई नियुक्तियां की गई है. इसी कड़ी में हरियाणा विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित हार के बाद पार्टी नेताओं पर गाज गिरनी शुरू हो गई है. कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है.

INC Congress

हरियाणा कांग्रेस को मिला नया प्रभारी

कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा के प्रभारी पद से दीपक बाबरिया को हटा दिया है. उनकी जगह पर वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद को हरियाणा कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है. बीके हरि प्रसाद पहले भी हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी रह चुके हैं. उनकी गिनती पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबियों में होती है.

दीपक बाबरिया ने विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद स्वयं अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी. अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए प्रभारी का महत्वपूर्ण पद किसी दूसरे नेता को सौंपने का सुझाव दिया था. बाबरिया के बाद अब प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सिंह को भी बदला जा सकता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन की लास्ट डेट 31 मई, 11 जून को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

कांग्रेस हाईकमान ने दीपक बाबरिया की पेशकश को स्वीकार करते हुए उन्हें हरियाणा की जिम्मेदारी से पूरी तरह मुक्त कर दिया है. माना जा रहा है कि दीपक बाबरिया को उनके आग्रह पर ही हटाया गया है, लेकिन कांग्रेस के गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस महासचिव कुमारी शैलजा तथा राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के कहने पर बाबरिया की छुट्टी की गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.