हरियाणा कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों के नाम किए लगभग फाइनल, राहुल गाँधी लगाएंगे अंतिम मोहर

चंडीगढ़ | हरियाणा कांग्रेस (Haryana Congress) ने प्रदेश के लगभग सभी जिलों के जिला अध्यक्षों के नाम लगभग फाइनल कर लिए हैं. इस काम के लिए तय केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने सह पर्यवेक्षकों के साथ मिलकर कार्यकर्ताओं से जिला से लेकर ब्लॉक स्तर तक बैठकें कीं और उनसे रायशुमारी के बाद 6- 6 दावेदारों के पैनल तैयार किए हैं.

Indian National Congress INC

इस कड़ी में वे जिले जो बड़े हैं, वहां शहरी और ग्रामीण के लिए 2 अध्यक्ष निर्धारित किए जाएंगे और एक- एक कार्यकारी अध्यक्ष भी चयनित किया जाएगा. यह काम कुछ जिलों में अंतिम चरण में है. अनुमान है कि शुक्रवार शाम तक यह काम भी पूरा हो जाएगा. इसके बाद, पर्यवेक्षक अपने- अपने लिफाफे को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति को जमा करवा देंगे.

30 जून तक पूरी होगी चयन प्रक्रिया

30 जून की शाम तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. इसके बाद दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में पार्टी चयन समिति की बैठक होगी. इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और केंद्रीय पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेंगे. इस बैठक के दौरान जिला अध्यक्षों के नाम पर राहुल गांधी अपनी अंतिम मंजूरी देंगे.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

अनुमान है कि 30 जून देर रात तक इन नामों का ऐलान किया जा सकता है. फरीदाबाद, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत सहित अधिकांश जिलों में पर्यवेक्षकों द्वारा 6 नामों का पैनल तैयार किया गया है.

जातीय संतुलन का भी रखा गया है ध्यान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नामों के चयन में हर जिले में मतदाता समीकरण और जातिगत संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है. यदि किसी जिले में जिला अध्यक्ष एक जाति वर्ग से होगा तो कार्यकारी अध्यक्ष दूसरे प्रमुख जाति वर्ग से लिया जाएगा. इस तरह हर जिले में जातिगत संतुलन बनाए रखने की कोशिश की गई है. मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम और फरीदाबाद के शहरी क्षेत्रों में पंजाबी चेहरों को संगठन की कमान सौंपी जा सकती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts