राज्यसभा चुनाव के बाद हरियाणा कांग्रेस में मचा घमासान, विधायक कुलदीप वत्स के बयान ने मचाई खलबली

चंडीगढ़ | हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों पर चुनाव को लेकर कल देर रात तक खूब हो-हल्ला मचा. हालांकि, एक सीट पर बीजेपी प्रत्याशी संजय भाटिया और एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कर्मवीर सिंह बौद्ध को जीत मिली है लेकिन मतदान के दौरान क्रॉस वोटिंग और रद्द वोटों को लेकर खूब हंगामा हुआ. नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र हुड्डा ने रिटर्निंग ऑफिसर पर पक्षपात के आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग सरकार के दबाव में काम कर रहा है.

Indian National Congress INC

हरियाणा कांग्रेस विधायक के बयान ने मचाई खलबली

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के 5 विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग की गई है और इसको लेकर तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हो चुकी है. वहीं, इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के भीतर घमासान मचा हुआ है. हर कोई जानना चाहता है कि कौन-कौन से विधायकों ने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार की बजाय निर्दलीय सतीश नांदल के पक्ष में मतदान किया है. कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उनके साथ ही उनकी पत्नी एवं नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायिका शैली चौधरी के इस्तीफे की चर्चाएं भी जोर पकड़ रही है.

झज्जर की बादली विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने क्रॉस वोटिंग में उनका नाम घसीटे जाने पर जमकर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान सिपाहियों में से एक थे लेकिन अब जो कुछ भी हो रहा है, उससे मन और आत्मा बहुत दुखी हुआ है.

यह भी पढ़े -  सरकारी नौकरी का इंतजार खत्म, HKRN युवाओं को प्राइवेट इंडस्ट्री में दिलाएगा रोजगार

अफवाहों को किया खारिज

कांग्रेस विधायक ने कहा कि आज कांग्रेस में भ्रष्ट और चापलूसी करने वालों की ही कद्र हो रही है और यही कांग्रेस पार्टी के पतन की सबसे बड़ी वजह है. ईमानदार कार्यकर्ताओं के लिए कांग्रेस पार्टी में कोई जगह नहीं है. कांग्रेस पार्टी में कुलदीप वत्स रहेंगे या नहीं के सवाल पर उन्होंने कहा कि आने वाला वक्त ही बताएगा. हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र हुड्डा ने कुलदीप वत्स के क्रास वोटिंग में शामिल होने की अफवाहों को सिरे से खारिज किया है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.