हरियाणा कांग्रेस के विधायकों ने CM नायब सैनी की तारीफों के बांधे पुल, हाईकमान की बढ़ी टेंशन

चंडीगढ़ | हरियाणा CM नायब सैनी को मुख्यमंत्री बने अभी 3 महीने का समय ही हुआ है, लेकिन छोटे- छोटे मसलों पर चर्चा और उनके काम करने का अंदाज हर किसी को दीवाना बना रहा है. खास बात यह है कि कांग्रेस विधायक भी इससे अछूते नहीं हैं. दो कांग्रेस विधायक उनकी तारीफ करते नही थक रहें हैं, जिससे कांग्रेस खेमे की टेंशन बढ़ गई है.

INC Congress

कर्मठ मुख्यमंत्री की दी दाद

सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया और नारायणगढ़ से कांग्रेस विधायक शैली चौधरी द्वारा मुख्यमंत्री नायब सैनी की तारीफ किए जाने से कांग्रेस खेमे में हलचल बढ़ गई है. एक ने तो यहां तक कह दिया कि मैं ऐसी शख्सियत की दाद देता हूं. इसके अलावा, क्षेत्र के विकास के लिए फंड देने पर दिल की गहराइयों से धन्यवाद देने की बात कही. ऐसे में इन दोनों विधायकों को लेकर सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. राजनीति में किसी भी नेता के अगले कदम के बारे में कह पाना मुश्किल ही होता है लेकिन संकेतों से अक्सर कहानी बयां होती है.

हरियाणा में लगातार तीसरी बार बीजेपी सरकार बनाने पर सूबे की जनता का आभार व्यक्त करने मुख्यमंत्री नायब सैनी हर विधानसभा क्षेत्र में धन्यवाद रैली कर रहे हैं. इसी कड़ी में सीएम 20 जनवरी को नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र पहुंचे थे, जहां मंच पर कांग्रेस विधायक शैली चौधरी भी उपस्थित थे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

उन्होंने कहा कि यह हम लोगों का सौभाग्य है कि हमारे पास इतने मेहनती मुख्यमंत्री हैं. हमें खुशी है कि वह हमारे यहां के रहने वाले हैं. ना सिर्फ नारायणगढ़ बल्कि पूरा हरियाणा उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहा है. हमारा क्षेत्र राजनीतिक और विकास की दृष्टि से पिछड़ रहा है. राजनीतिक पिछड़ापन तो मुख्यमंत्री ने दूर कर दिया है. अब मैं कहूंगी कि वह विकास के लिए कुछ करें. इससे पहले सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया भी मुख्यमंत्री नायब सैनी की जमकर सराहना कर चुके हैं.

43 करोड़ रूपए की परियोजनाओं का ऐलान

कांग्रेस विधायक शैली चौधरी ने इस कार्यक्रम में ट्रामा सेंटर, मेडिकल कॉलेज समेत कई मांगे उठाई. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नारायणगढ़ हल्के की समस्याओं को समझेंगे और यहां के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे. सीएम नायब सैनी ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 43 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.