अंतिम चरण में हरियाणा कांग्रेस में संगठन गठन का काम, 30 जुलाई तक ऐलान संभव

हिसार | हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के संगठन के गठन की जद्दोजहद जारी है. अनुमान है कि अगले सप्ताह तक इसे तैयार कर लिया जाएगा. दरअसल पार्टी द्वारा 3- 3 के पैनल में से चर्चा के बाद एक-एक नाम हर जिले से फाइनल कर लिए गए हैं. सोमवार को प्रदेश के सीनियर नेताओं को संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत दिल्ली बुलाया गया था. इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद द्वारा राज्य के सीनियर नेताओं से इस मुद्दे पर चर्चा करने के बाद एक-एक नाम हर जिले से तय किया.

Indian National Congress INC

इन पहलुओं का रखा गया ध्यान

इन नामों पर मोहर लगाते समय कास्ट, कैपेबिलिटी और डेडीकेशन जैसे पहलुओं को ध्यान में रखा गया. अब महासचिव राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से इस विषय पर चर्चा की जाएगी. वहां से अगर सहमति मिल जाती है, तो 30 जुलाई या इससे पहले जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान किया जा सकता है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस जिला अध्यक्षों की लिस्ट में किसी विधायक का नाम शामिल नहीं है. साथ ही उन नेताओं से भी परहेज किया गया है जिन पर विवादित बयान देने और पार्टी बदलने के आरोप लगते रहे हैं.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

बैठक में शामिल हुए सभी सीनियर नेता

सोमवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा सांसद कुमारी सैलजा, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव मुख्य रूप से शामिल रहे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts