चंडीगढ़ | हरियाणा प्रदेश के लिए खेल मैदान से एक ओर गौरवमई खबर सामने आई है. बता दें कि राज्य की छोरियों ने तेलगांना के गाची बोवली इंडोर स्टेडियम में आयोजित 72वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाया है. यह प्रतियोगिता 27 से 30 जनवरी तक आयोजित की गई थी.
इस प्रतियोगिता में राज्य की महिला कबड्डी टीम में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
हरियाणा की छोरियों का कमाल
महिला टीम ने सेमीफाइनल में हिमाचल प्रदेश की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई. उसके बाद, फाइनल मुकाबला इंडियन रेलवे की टीम के साथ किया. उनका यह मुकाबला बहुत ही संघर्ष भरा रहा जिसमें उन्होंने बहुत ही साहस का काम किया और 39- 37 से मुकाबला जीतकर जीत का परचम अपने नाम कर लिया. इंडियन रेलवे को 2 अंकों के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया.
दिखाया विशाल प्रदर्शन
हरियाणा की निखिता ने अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया और उसी को जारी रखते हुए 17 अंक अपनी टीम को दिलाने में सहायक रही. इसके अलावा ऋचि ने भी 9 अंकों का योगदान दिया. इंडियन रेलवे की टीम में केवल पूजा ने अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाया और 11 अंक बनाने में सहायक रही. पूजा के अलावा सोनाली ने भी 6 अंको से अपनी टीम के अंक बढ़ाए लेकिन आखिरकार हरियाणा की महिला कबड्डी टीम ने 2 अंकों के अधिक योगदान से प्रतियोगिता को जीतकर अपना अनोखा प्रदर्शन दिखाया.
