हरियाणा सरकार की आमजन को बड़ी सौगात, BPL राशनकार्ड के लिए बढ़ाई बिजली बिल की लिमिट

चंडीगढ़ | हरियाणा के सीएम मनोहर लाल इन दिनों जनसंवाद कार्यक्रम के तहत, प्रदेश की जनता से सीधे रूबरू हो रहें हैं. इस दौरान वो आमजन की समस्याए सुन रहे हैं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके समाधान के आदेश भी दे रहे हैं. इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र जिले के गांव अभिमन्युपुर में पहुंचे मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को बड़ी राहत देते हुए एक बड़ा फैसला लिया है.

haryana cm

BPL राशनकार्ड के लिए बढ़ाई बिजली लिमिट

सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि BPL राशनकार्ड के लिए अब बिजली बिल की लिमिट को बढ़ाया जा रहा है. इसे 9 हजार रुपए सालाना से बढ़ाकर 12 हजार रुपए कर दिया गया है. अब 12 हजार रुपए सालाना बिजली बिल वाले परिवारों को इसी महीने से राशन मिलना शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि अब ऐसे परिवारों को भी बीपीएल कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन परिवारों का सालाना बिजली बिल 12 हजार रुपए है. उनकी औसत इनकम 1 लाख 80 हजार रुपए मानी जाएगी और ऐसे परिवारों को मई महीने से ही राशन की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी. उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के उत्थान के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयासरत हैं और इसके लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है. इस दौरान उन्होंने एक और घोषणा प्रदेशवासियों के लिए की.

CM खट्टर ने कहा कि 3 मई से ही सभी संबंधित विभागों के जरिए यह संदेश लाभार्थियों तक पहुंचा दिया जाएगा. जिन भी परिवारों का राशनकार्ड 9 हजार रुपए से अधिक बिजली बिल होने की वजह से कटा हैं, ऐसे परिवारों को इसी महीने से ही राशन मिलना शुरू हो जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.