चंडीगढ़ | हरियाणा में किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि सूबे की नायब सैनी सरकार किसानों की मदद के लिए लगातार योजनाओं का अवसर लेकर आ रही है, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से सहायता मिल सके. इस बीच सरकार ने राज्य में किसानों की आय बढ़ाने और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत, 2 से 5 एकड़ भूमि वाले किसानों को देसी गाय पालने पर सालाना 30 हजार रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी.
ऐसे रहेगी आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले वेबसाइट पर agriharyana.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर FARMER CORNER में जाएं और Apply for agriculture schemes पर क्लिक करें.
- प्राकृतिक खेती – सतत कृषि रणनीतियों को बढ़ावा योजना के सामने view बटन पर क्लिक करे.
- AGREE विकल्प चुनें और click here for registration पर क्लिक करें.
- मोबाइल नम्बर या मेरी फसल- मेरा ब्यौरा से खोजे.
- OTP के माध्यम से लॉगिन करे.
- फार्म में मांगी गई भरे और सब्मिट करें.
जानें कौन किसान होंगे पात्र
- आवेदनकर्ता किसान हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए.
- किसान के पास 2 से 5 एकड़ कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए.
- मेरी फसल – मेरा ब्यौरा पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य हो.
- किसान के पास परिवार पहचान पत्र (PPP) होना आवश्यक है.
जरूरी दस्तावेज
- मेरी फसल- मेरा ब्यौरा पंजीकरण विवरण
- परिवार पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
