खुशखबरी: नई खेल क्रांति लाने की तैयारी में हरियाणा सरकार, जिला स्तर पर खुलेंगे ‘खेलों इंडिया लघु केंद्र’

चंडीगढ़ | खेल और खिलाड़ियों की बदौलत देश-दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके हरियाणा के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. प्रदेश सरकार ने जमीनी स्तर पर नई खेल क्रांति लाने के लिए अब खेलो इंडिया योजना के तहत जिला स्तर पर भी खेलो इंडिया लघु केंद्र खोलने की योजना बनाई है.

Games Sports

अनुभवी खिलाड़ी देंगे प्रशिक्षण

प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत प्रत्येक लघु केंद्र को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि भी दी जाएगी जिससे खेल के मैदानों का रखरखाव, आधुनिक उपकरण और खिलाड़ियों के लिए किट उपलब्ध कराई जा सके.

खास पहलू यह है कि इन केंद्रों का संचालन पूर्व चैंपियन खिलाड़ियों को सौंपने की योजना है, यानि अब ओलिंपिक, एशियाई और राष्ट्रीय स्तर पर अनुभव हासिल कर चुके खिलाड़ी सीधे नई पीढ़ी को तैयार करेंगे. बता दें कि नेशनल हो या फिर इंटरनेशनल गेम्स, हरियाणा की गिनती देश को सबसे ज्यादा मेडल दिलाने वाले राज्यों में होती है. कुश्ती, कबड्डी, बॉक्सिंग, शूटिंग और एथलेटिक्स जैसे खेलों पर हरियाणा के खिलाड़ियों की विशेष पकड़ रही है. अब सरकार का फोकस खिलाड़ियों को वैज्ञानिक प्रशिक्षण, डाइट प्लान, स्पोर्ट्स साइंस और डेटा एनालिटिक्स से जोड़ने का है.

यह भी पढ़े -  HSSC का बड़ा अपडेट, 20 अप्रैल से PMT; हरियाणा के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा आयोजन

नए खेल स्टेडियमों की हुई घोषणा

वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए बतौर वित्त मंत्री मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदेश के 21 जिलों में नए खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा की है. इसके साथ ही, प्रत्येक जिले में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक तैयार करने की योजना है, जिससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार अभ्यास का मौका मिलेगा.

गुरुग्राम स्थित राजीव गांधी खेल परिसर दौलताबाद को अपग्रेड कर राज्य का पहला इंटरनेशनल स्तर का पैरा स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाया जाएगा. यहां दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण और उनकी जरूरतों के अनुरूप इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा. हरियाणा के दिव्यांग खिलाड़ी भी पैरा स्पोर्ट्स में नेशनल और इंटरनेशनल खेलों में पदक जीतकर अपनी विशिष्ट छाप छोड़ रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.