हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना में किया बड़ा बदलाव, अब हर महीने मिलेगी इतनी धनराशि

चंडीगढ़ | हरियाणा में पंडित दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है. बता दें कि प्रदेश सरकार ने इस योजना में एक नया बदलाव कर दिया है. चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि अब राज्य की पात्र लाभार्थी महिलाओं के बैंक अकाउंट में हर महीने 2,100 रुपए नहीं बल्कि 1,100 रुपए आएंगे. यह नई व्यवस्था फरवरी महीने से इस योजना में लागू हो जाएगी.

Haryana Lado Laxmi Yojana

हरियाणा में महिलाओं की होगी FD

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि इस योजना के तहत हर महीने मिलने वाली 2,100 रुपए की धनराशि में से 1 हजार रुपए की धनराशि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित आवर्ती जमा (RD) या सावधि जमा (FD) अकाउंट में जमा की जाएगी. लाभार्थी महिला की मृत्यु की स्थिति में यह राशि उसके नॉमिनी को तुरंत जारी की जाएगी.

इन महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

राज्य सरकार ने गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए हर महीने पेंशन ले रही महिलाओं को भी बड़ी राहत प्रदान की है. सरकार ने तीसरे और चौथे स्टेज के कैंसर, हीमोफिलिया, थैलेसीमिया और स्किल सेल एनीमिया से पीड़ित गरीब महिलाओं को भी ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ का लाभ देने की घोषणा कर दी है. 1. 80 लाख रुपये तक सालाना आमदनी वाले परिवारों की वह महिलाएं भी योजना में शामिल की जाएंगी, जिनके बच्चों ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हों. हालांकि, सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की माताओं को ही इसका लाभ मिलेगा.

अधिक से अधिक बहन- बेटियों को लाभ देने के लिए जनवरी 2026 से लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाया गया है. अब 1.80 लाख रुपए सालाना आमदनी वाले परिवारों को भी योजना का लाभ दिया जाएगा- नायब सैनी, मुख्यमंत्री, हरियाणा

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.