हरियाणा में BPL परिवारों को नए साल का तोहफा, मकान मरम्मत के लिए 80 हजार रुपए देगी सरकार

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार गरीबों एवं पिछड़े वर्ग के लोगों की आर्थिक सहायता के लिए निरंतर प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में हरियाणा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा सभी BPL परिवारों को मकान मरम्मत के लिए 80 हजार रुपए की सहायता राशि दी जा रही है. बता दें कि यह राशि डॉ. बीआर आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत गरीबों को पुराने घर की मरम्मत के लिए दी जा रही है.

500 Rupee Notes Rupay

योजना दी राशि में बढ़ोतरी

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि अभी तक इस योजना के अंतर्गत केवल अनुसूचित जाति के परिवारों को शामिल किया गया था, लेकिन अब हरियाणा सरकार ने इसका दायरा बढ़ा दिया है. सरकार ने इसके अंतर्गत सभी पात्र BPL परिवारों को भी शामिल कर लिया है. सरकार ने इस योजना के तहत मिलने वाली राशि को 50 हजार से बढ़ाकर 80 हजार रुपए कर दिया है. हरियाणा सरकार की यह आवास नवीनीकरण योजना अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग से संबंधित है तथा बीपीएल सूची में शामिल आवेदकों को इस योजना के लिए पात्र बनाया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

आवेदन प्रक्रिया के लिए जरूरी सूचना

इस योजना में वही व्यक्ति आवेदन कर सकते है जो BPL के अंतर्गत आते है या फिर अनुसूचित एवं पिछड़ा वर्ग परिवार से है. यदि व्यक्ति को मकान बनाए हुए 10 साल या इससे अधिक का समय हो गया हो तभी इस योजना के लाभ उठा सकता है. इसके अलावा, आवेदनकर्ता हरियाणा का स्थायी निवासी भी होना चाहिए. आवेदनकर्ता का नाम बीपीएल सूची में दर्ज होना चाहिए.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.