हरियाणा में बुजुर्गों के सम्मान को सलाम करेगी सरकार, राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को समाज में पहचान दिलाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. बता दें कि सरकार ने बुजुर्गों के अनुभव, सेवा और उनके समर्पण को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2025- 26 के लिए वरिष्ठ नागरिक सम्मान पुरस्कार योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए है. इसके योजना के माध्यम से व्यक्तिगत वरिष्ठ नागरिकों और समाज सेवा में योगदान देने वाली संस्थाओं को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा.

CM Nayab Singh Saini

इन श्रेणियों को मिलेंगे पुरस्कार

इस योजना के अंतर्गत शतवर्षीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ माता, शौर्य एवं बहादुरी, आजीवन उपलब्धि जैसे व्यक्तिगत पुरस्कारों के साथ सम्मानित किए जाएंगे. वरिष्ठ चित्रकार, मूर्तिकार, संगीतकार और खिलाड़ी भी सम्मानित होंगे. इसके साथ ही संस्थागत श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ पंचायत, सर्वश्रेष्ठ स्वैच्छिक संगठन, सर्वश्रेष्ठ वृद्धाश्रम और सर्वश्रेष्ठ डे- केयर सेंटर को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा.

हरियाणा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अनुसार इस पुरस्कार योजना का उद्देश्य समाज सेवा, कला, खेल, शौर्य और बहादुरी जैसे क्षेत्रों में श्रेष्ठ योगदान देने वालो बुजुर्गों को प्रोत्साहित करना है. सरकार का मानना है कि वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव सामाजिक निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

यह होगी इनाम की राशि

कला और खेल की व्यक्तिगत श्रेणियों में पहला पुरस्कार 50 हजार रुपए होगा, दूसरा पुरस्कार 30 हजार का होगा और तीसरा पुरस्कार 20 हजार रुपए मिलेगा. वही संस्थागत श्रेणियों में पहला पुरस्कार 1 लाख रुपए मिलेगा, दूसरा पुरस्कार 75 हजार रुपए मिलेगा और तीसरा पुरस्कार 50 हजार रुपए दिया जाएगा. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी तक रहेगी. पहले इस योजना से पुरस्कार प्राप्त कर चुके व्यक्ति दोबारा लाभ नहीं उठा सकते.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.