हरियाणा में टीचर्स के लिए खुशखबरी, अब प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों को भी टैबलेट देगी सरकार

चंडीगढ़ | हरियाणा शिक्षा विभाग ई- अधिगम योजना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अब प्राथमिक पाठशालाओं के शिक्षकों को भी टैबलेट वितरित करने जा रहा है. टैबलेट के माध्यम से डिजिटल पोर्टल से नई जानकारी लेकर शिक्षक बच्चों को पढ़ाएंगे. उल्लेखनीय है कि सीएम मनोहर लाल ने अपने जन्मदिन पर MDU यूनिवर्सिटी, रोहतक के टैगोर ऑडिटोरियम में ई- अधिगम योजना का शुभारंभ करते हुए प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे तीन लाख विद्यार्थियों व 33 हजार शिक्षकों को टैबलेट वितरित किए थे. योजना के तहत प्रदेश के सभी जिलों में 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए थे.

Tablet

हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बना है, जहां पर एक साथ इतने विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट मुहैया कराए गए थे. इस अवसर पर सीएम मनोहर लाल ने उम्मीद जताते हुए कहा था कि अब हरियाणा के सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स भी प्राइवेट स्कूलों की तरह बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे. अब प्राथमिक पाठशालाओं के शिक्षकों को आनलाइन टीचिंग में निपुण बनाने के लिए टैबलेट वितरित किए जाएंगे. यह समग्र शिक्षा अभियान की कार्य योजना 2022- 23 के टीचर्स रिसोर्स पैकेज के तहत दिए जाएंगे. राज्य स्तर पर चार साल तक टैबलेट को ट्रैक किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा पहचान पत्र, होगी नई पहल

शिक्षा विभाग का कहना है कि सूचना प्रौद्योगिकी बड़ी क्रांति है. कौशल विकास से बच्चों को आगे बढ़ने के लिए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं और इसी संबंध में अब प्राथमिक पाठशालाओं के शिक्षकों को टैबलेट वितरित करने की योजना तैयार की गई है. वर्तमान युग तकनीक का है और हम अपने छात्रों को किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहने देना चाहते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.