2200 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बाजरा खरीदेगी हरियाणा सरकार, इस योजना के तहत अलग से मिलेंगे 625 रुपए

चंडीगढ़ | हरियाणा में बाजरा उत्पादक किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां अनाज मंडियों में सरकारी खरीद एजेंसियां किसानों से 2200 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बाजरा खरीदेगी, जबकि भावांतर भरपाई योजना के तहत सभी किसानों को 575 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान किया जाएगा. यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में डाली जाएगी.

Bajara Kheti Anaj

मिलेगा योजना का लाभ

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने बाजरे की खरीद को लेकर सभी उपायुक्तों और जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों को नए सिरे से आदेश जारी कर दिया है. जिसमें स्पष्ट किया गया है कि मेरी फसल- मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्टर्ड किसानों को ही भावांतर भरपाई योजना का लाभ मिलेगा.

इससे पहले बाजरे की सरकारी खरीद 2150 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदने के आदेश दिए गए थे, जबकि सरकार द्वारा 625 रुपए प्रति क्विंटल भावांतर भरपाई योजना के तहत दिए जाने थे. अब यदि किसान का बाजरा निजी व्यापारियों द्वारा 2200 रुपए प्रति क्विंटल भी खरीदा जाता है, तो भी सरकार द्वारा 575 रुपए प्रति क्विंटल का लाभ दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

हरियाणा ई- खरीद पोर्टल से हो प्राइवेट बिक्री

प्रदेश सरकार की ओर से हैफेड और हरियाणा राज्य भंडारण निगम द्वारा प्रदेशभर में 60:40 के अनुपात से बाजरे की सरकारी खरीद की जाएगी. ई- खरीद पोर्टल के माध्यम से की गई प्राइवेट बिक्री पर ही भावांतर भरपाई योजना का लाभ मिलेगा. केवल उन्हीं किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा, जिनका रजिस्ट्रेशन और सत्यापन कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पोर्टल पर हो चुका है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.