हरियाणा में गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजना, महिलाओं को डेयरी के लिए बिना ब्याज मिलेगा लोन

चंडीगढ़ | हरियाणा में गौशालाएं अब सिर्फ गायों की देखभाल तक सीमित नहीं रहेगी. सूबे की नायब सैनी सरकार ने प्रत्येक गौशाला में गोबर गैस प्लांट स्थापित करने की योजना बनाई है. इससे पैदा होने वाली गैस ऊर्जा का स्रोत बनेगी. साथ ही, गोबर से पेंट व दूध से उत्पाद तैयार कर के गौशालाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जायेगा. गौशालाओं की छवि बदलने की दिशा में ही सरकार ने यह कदम उठाया है.

Cattel Chara Cow Gay

पशुपालन मंत्री ने दिए निर्देश

यहां गोबर से गैस, गोमय से पेंट और दूध से घी, मिठाइयां और अन्य उत्पाद तैयार किए जाएंगे. इससे ग्रामीण स्तर पर रोजगार की संभावनाएं पैदा होगी. इतना ही नहीं, ग्रामोद्योग और महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण से जोड़कर महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दिया जाएगा. दूध से बने उत्पाद बाजार में आएंगे. इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जरूरी दिशा- निर्देश दिए. पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि अब गौशालाएं महज सेवा स्थल नहीं बल्कि सूक्ष्म उद्योग केंद्र बनेंगे.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी गौशालाओं में गोबर गैस प्लांट स्थापित करें. इसके अलावा, यहां पर गोबर से ही पेंट बनाने तथा दूध से विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाने की संभावनाओं की तलाश करें. इससे जहां गौशालाएं खर्च के मामले में आत्मनिर्भर बन सकेंगी तो वहीं, लोगों को बेहतर गुणवत्ता के दुग्ध-उत्पाद मिल सकेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

महिलाओं के लिए लोन की घोषणा

कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने महिलाओं को डेयरी फार्मिंग के लिए 1 लाख रुपए तक ब्याज मुक्त लोन, देशी सांड के सीमन की लिंग आधारित छंटाई के लिए लैब बनाने, गौ सेवा आयोग के तहत रजिस्टर्ड गौशालाओं में शेड बनाने, गौ अभयारण्य स्थापित करने, पशु चिकित्सा संस्थानों में दवाईयां और उन्नत डायग्नोस्टिक उपकरण लगाने जैसी घोषणाओं की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को जर्जर हालत के पशु चिकित्सा भवनों को जरूरत के अनुसार मरम्मत करने तथा नई बिल्डिंग तैयार करने के निर्देश दिए.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.