बच्चे के 80 प्रतिशत अंक आए तो माता होगी 2100 रुपए की हकदार, हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना में किया शामिल

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार कर दिया है. बता दें कि इस योजना का मकसद महिलाओं को हर महीने सीधी आर्थिक मदद देकर उनकी सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना है. इस योजना के तहत, महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की सहायता दी जा रही है.

Lado Laxmi Yojana Mahila Ladies CM

इसमें से 1100 रुपए महिलाओं के बैंक अकाउंट में DBT के माध्यम से जबकि 1100 रुपए सरकार फिक्स डिपॉजिट के रूप में जमा करती है. सरकार ने यह भी साफ किया है कि अगर किसी लाभार्थी महिला का असमय निधन होता है तो जमा की गई डिपॉजिट राशि बिना देरी के सीधे नॉमिनी को सौंप दी जाएगी. पहले इस योजना का लाभ उठाने के लिए सालाना आय 1 लाख रुपए रखा गया था लेकिन अब इसे बढ़ाकर कुछ कैटेगरी में 1.80 लाख रुपए कर दिया गया है.

अब इन महिलाओं को मिलेगा लाभ

राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की माताओं को प्रोत्साहन स्वरूप दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की नई पात्रता शर्तों के अंतर्गत शामिल किया गया है. योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाडो लक्ष्मी योजना मोबाइल ऐप्लिकेशन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

बोर्ड परीक्षा में लेने होंगे 80% अंक

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिसकी भी फैमिली आईडी में इनकम 1.80 लाख रुपए तक है और उसके किसी भी एक बच्चे के बोर्ड परीक्षा में 80% या इससे अधिक नंबर आते हैं हैं उन सभी के लिए लाडो लक्ष्मी योजना के फार्म हरियाणा सरकार द्वारा शुरू कर दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि जो भी महिलाएं इसकी लाभार्थी होगी, वह योजना के लिए आवेदन कर सकेंगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.