हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर, ऑनलाइन फीस होगी जमा; मिलेगा प्रशिक्षण

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक जरूरी खबर है. सरकारी स्कूलों में 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए अकादमी सत्र में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को ऑनलाइन शुल्क जमा करने की सुविधा मिलेगी. आधिकारिक तौर पर कैशलेस ट्रांजेक्शन की शुरुआत कर रहे शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.

School Holiday

ऑफलाइन जमा नहीं होगी राशि

हरियाणा शिक्षा विभाग में अपने आदेश में कहा है कि कक्षा 9 से 12वीं तक किसी भी विद्यार्थी की फीस जमा नहीं की जाएगी. सभी छात्रों को ऑनलाइन भुगतान करना होगा. छात्रों को ऑनलाइन फीस जमा करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा.

इतनी देनी होगी फीस

बेसिक शिक्षा विभाग ने छात्रों के स्कूलों के लिए स्थिर अकादमी सत्र के लिए प्रति छात्र लगभग 9 करोड़ 24 लाख रुपये जारी किए हैं. कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए 36 रुपये और कक्षा 5 से 8 तक के छात्रों के लिए 94 रुपये की प्रतिपूर्ति की जाएगी. यह बजट लगभग 15 लाख 40 हजार बच्चों के लिए जारी किया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में राशनकार्ड धारकों को नहीं मिलेगा सरसों तेल, सामने आई बड़ी वजह

अधिकारियों ने कही ये बात

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब छात्र केवल ऑनलाइन ही फीस जमा कर सकते हैं. फीस ऑनलाइन कैसे जमा की जाती है. इसके लिए विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करना होगा, ताकि फीस जमा कराने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो और आसानी से फीस जमा हो सके.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.