हरियाणा में मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना शुरू, सरकारी स्कूलों की छात्राओं को मिलेगा फ्लेवर्ड मिल्क पाउडर व मिल्क बार

पानीपत | हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. बता दें कि प्रदेश के स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं के पोषण स्तर को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना शुरू की गई है. इस योजना में पात्र छात्राओं को 75 दिनों तक फोर्टिफाइड स्किम्ड फ्लेवर्ड मिल्क पाउडर और 75 दिनों तक प्रोटीन मिल्क बार दिए जाएंगे.

SCHOOL STUDENT

शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है जिसमें बताया गया है कि मिल्क पाउडर की आपूर्ति हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव फेडरेशन (वीटा ब्रांड) और प्रोटीन बार की आपूर्ति हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन द्वारा की जाएगी.

पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

प्रत्येक छात्रा को प्रतिदिन 20 ग्राम मिल्क पाउडर से 200 मिलीलीटर दूध तैयार कर दिया जाएगा. एक प्रोटीन बार भी दिया जाएगा. पहली तिमाही (अप्रैल- मई) की मांग निदेशालय द्वारा भेजी जाएगी जबकि जुलाई से आगे की डिमांड स्कूलों को स्वयं एमआईएस पोर्टल पर निर्धारित समय- सीमा में देनी होगी. पात्र छात्राओं का पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है.

दिए गए यह आदेश

निरीक्षण के दौरान यदि किसी विद्यालय में एक्सपायर्ड सामग्री पाई जाती है तो संबंधित प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी. वहीं, भंडारण के लिए ठंडे, सूखे व हवादार स्थान का चयन करने और सामग्री को अलग- अलग सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं. प्रत्येक विद्यालय में दो शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे. एक भंडारण व दूसरे वितरण की निगरानी रखेंगे. जिला स्तर पर भी एक अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त सफर के लिए मिलने लगे हैप्पी कार्ड, बस करना होगा यह छोटा सा काम

वितरण का शेड्यूल

अप्रैल: 8 दिन दूध व 8 दिन प्रोटीन बार

मई: 8 दिन दूध व 8 दिन प्रोटीन बार

जुलाई से फरवरी तक: हर माह 8- 8 दिन वितरण

जनवरी: 3- 3 दिन वितरण

कुल: 75 दिन दूध+ 75 दिन प्रोटीन बार

मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना से विद्यार्थियों के पोषण स्तर में सुधार होगा. सभी स्कूलों को समय पर मांग करने और वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी करने के निर्देश दिए गए हैं- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.