चंडीगढ़ | एक बार फिर से हाउसिंग बोर्ड आईटी पार्क स्कीम को शुरू किया जा रहा है. चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की तरफ से इस बारे में जानकारी भी साझा की गई. अब इस नई स्कीम में संशोधन भी किया गया है, पहले तैयार योजना में 6 मंजिल इमारत को प्रस्तावित रखा गया था. योजना में संशोधनों के बाद अब केवल ग्राउंड प्लस 3 मंजिल बनाने का फैसला लिया गया है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
चंडीगढ़ आईटी पार्क स्कीम
हाउसिंग बोर्ड की तरफ से तैयार किए गए इस प्रस्ताव को जल्द ही नेशनल बोर्ड ऑफ वाइल्ड लाइफ को भेजा जाएगा. इस साल के अंत तक इसके बनने का काम भी शुरू किया जा सकता है इस प्रकार की कोई खबरें सामने आ रही है.
साल 2022 अक्टूबर महीने में केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की तरफ से आईटी पार्क हाउसिंग स्कीम को कैंसिल कर दिया गया था. इस दौरान मंत्रियों का कहना था कि यह स्थल सुखना वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी के इको सेंसेटिव जोन में शामिल है. ऐसे में यहां पर ऊंची इमारतें बनाना प्रवासी पक्षियों के उड़ान को रोक सकता है.
ऊंचाई को किया गया कम
इसी वजह से अब बोर्ड ने बिल्डिंग की ऊंचाई को कम करके अधिकतम 15 मीटर यानी कि ग्राउंड प्लस 3 मंजिल करने का फैसला लिया है. यह स्कीम पिछले काफी समय से ही विवादों में चल रही है. अक्टूबर 2023 में तत्कालीन प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने CHB से जवाब भी मांगा था. बिना किसी परमिशन के इस योजना पर 15 करोड रुपए क्यों खर्च किए गए. इसमें सड़के अंडरग्राउंड सर्विस डॉक्टर सीवर पानी की लाइन अधिकार किए गए थे. अब एक बार फिर से इस योजना के शुरू होने की खबरें सामने आ रही है उम्मीद की जा रही है कि इस साल के अंत तक निर्माण कार्य भी शुरू हो सकता है.
